अद्वैत एनर्जी ट्रांज़िशन्स लिमिटेड की सब्सिडियरी अद्वैत बैटरी इकोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड ने ग्लोबल एनर्जी स्टोरेज मैन्युफैक्चरर HiTHIUM के साथ मास्टर सप्लाई एग्रीमेंट (MSA) किया है। इस समझौते के तहत HiTHIUM, Advait को लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) प्रिज्मैटिक बैटरी सेल्स की सप्लाई करेगा।
यह समझौता अद्वैत (Advait) की आगामी 2.5 GWh सालाना क्षमता वाली Cell-to-Container Battery Energy Storage System (BESS) असेंबली फैसिलिटी के लिए सेल सप्लाई को मजबूत करेगा। एग्रीमेंट के तहत अगले एक साल में 1 GWh तक सेल ऑफटेक का प्रावधान है, जिससे भारत में ग्रिड-स्केल और कमर्शियल एवं इंडस्ट्रियल एनर्जी स्टोरेज एप्लिकेशंस के लिए घरेलू BESS असेंबली को बढ़ाने में मदद मिलेगी।
समझौते के तहत HiTHIUM अपनी 314 Ah LFP प्रिज्मैटिक सेल्स अद्वैत (Advait) को उपलब्ध कराएगा। इन सेल्स को अद्वैत (Advait) के घरेलू मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम में उपयोग किया जाएगा, जहां कंपनी मॉड्यूल और पैक असेंबली, कंटेनर इंटीग्रेशन और सिस्टम कमीशनिंग जैसी क्षमताएं विकसित कर रही है।
अद्वैत बैटरी इकोसिस्टम (Advait Battery Ecosystem) के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर भूषण शाहाने ने कहा कि कंपनी की 2.5 GWh BESS असेंबली क्षमता को बढ़ाने के लिए भरोसेमंद और हाई क्वालिटी वाली सेल सप्लाई चेन महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि HiTHIUM के साथ साझेदारी से भारत में कॉस्ट-ऑप्टिमाइज्ड और हाई-परफॉर्मेंस एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
HiTHIUM को BloombergNEF Tier 1 ग्लोबल एनर्जी स्टोरेज मैन्युफैक्चरर के तौर पर मान्यता प्राप्त है। कंपनी यूटिलिटी-स्केल, कमर्शियल एवं इंडस्ट्रियल और रेजिडेंशियल एनर्जी स्टोरेज एप्लिकेशंस के लिए बैटरी सेल्स और एनर्जी स्टोरेज सिस्टम उपलब्ध कराती है।
अद्वैत की 2.5 GWh BESS Cell-to-Container असेंबली लाइन गुजरात के Gangad में विकसित की जा रही है। यह फैसिलिटी सेल सोर्सिंग, मॉड्यूल और पैक असेंबली, कंटेनर इंटीग्रेशन और सिस्टम कमीशनिंग जैसी क्षमताओं को एक ही मैन्युफैक्चरिंग फ्रेमवर्क के तहत विकसित करेगी।
कंपनी के अनुसार, फैसिलिटी में जल्द ही कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू होने की उम्मीद है। इसका उपयोग यूटिलिटी-स्केल, कमर्शियल एवं इंडस्ट्रियल और रिन्यूएबल एनर्जी इंटीग्रेशन से जुड़े एनर्जी स्टोरेज एप्लिकेशंस के लिए किया जाएगा।
अद्वैत ने इससे पहले अडैप्टिव इंजीनियरिंग (Adaptive Engineering) के साथ भी रणनीतिक सहयोग किया है, जिसके तहत इंजीनियरिंग डिजाइन, Energy Management System (EMS) आर्किटेक्चर, PLC/SCADA और सिस्टम इंटीग्रेशन क्षमताओं को विकसित किया जा रहा है। HiTHIUM के साथ साझेदारी के बाद कंपनी की बीईएसएस (BESS) सप्लाई चेन में सेल सोर्सिंग के साथ EMS, इंजीनियरिंग, मॉड्यूल-पैक असेंबली और कंटेनर इंटीग्रेशन जैसी क्षमताएं भी शामिल होंगी।
अद्वैत एनर्जी ट्रांज़िशन्स (Advait Energy Transitions) गुजरात स्थित न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी एवं पावर कंपनी है। इसका कारोबार बैटरी एनर्जी स्टोरेज मैन्युफैक्चरिंग, ग्रीन हाइड्रोजन प्रोजेक्ट्स, इलेक्ट्रोलाइजर मैन्युफैक्चरिंग, फ्यूल सेल मैन्युफैक्चरिंग और क्लीन एनर्जी ईपीसी (EPC) सहित कई एनर्जी ट्रांजिशन टेक्नोलॉजीज में फैला हुआ है।