कैलिफोर्निया में स्थित AI आधारित साइबर सिक्योरिटी कंपनी Exaforce ने Series B फंडिंग राउंड में USD 125 मिलियन (करीब 1,040 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। यह निवेश AI-ड्रिवन सिक्योरिटी ऑपरेशंस सेंटर (SOC) सेक्टर में अब तक के बड़े निवेशों में से एक माना जा रहा है।
इस फंडिंग राउंड में HarbourVest, Peak XV, Mayfield, Khosla Ventures, Seligman Ventures और AICONIC जैसे बड़े निवेशकों ने हिस्सा लिया। खास बात यह है कि कंपनी ने लगभग एक साल पहले ही अपने Series A राउंड में USD 75 मिलियन जुटाए थे। इसके साथ ही अब तक Exaforce की कुल फंडिंग USD 200 मिलियन तक पहुंच गई है।
कंपनी ने बताया कि इस नए निवेश का उपयोग अपनी AI-नेटिव सिक्योरिटी ऑपरेशंस प्लेटफॉर्म को और मजबूत बनाने, रियल-टाइम रीजनिंग क्षमताओं को बेहतर करने और वैश्विक स्तर पर विस्तार करने में किया जाएगा।
Exaforce की स्थापना और नेतृत्व सीईओ अंकुर सिंगला कर रहे हैं। कंपनी एक ऑटोमेटेड SOC (Security Operations Center) और Managed Detection and Response (MDR) प्लेटफॉर्म विकसित करती है, जो रियल-टाइम सिक्योरिटी नॉलेज ग्राफ और विशेष AI एजेंट्स “Exabots” पर आधारित है। यह प्लेटफॉर्म सिक्योरिटी डेटा को इकट्ठा कर उसे सामान्य रूप में परिवर्तित करता है, जिससे साइबर खतरों की पहचान, जांच और प्रतिक्रिया मशीन स्पीड पर संभव हो पाती है।
अंकुर सिंगला ने कहा, “हमने Exaforce को केवल मौजूदा टूल्स पर AI की एक अतिरिक्त लेयर के रूप में नहीं बनाया, बल्कि इसे ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार किया है जहां सिक्योरिटी टीमें वास्तव में काम कर सकें। हमारा रियल-टाइम नॉलेज ग्राफ AI एजेंट्स को शुरुआत से ही पूरा संदर्भ प्रदान करता है।”
कंपनी वर्तमान में 130 से अधिक कर्मचारियों के साथ काम कर रही है और हेल्थकेयर, टेक्नोलॉजी तथा फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे क्षेत्रों में कई एंटरप्राइज क्लाइंट्स को सेवाएं दे रही है। इसके प्रमुख ग्राहकों में Invisible, Accton, Guardant Health और LottieFiles शामिल हैं।
आने वाले समय में Exaforce जापान और यूरोप जैसे क्षेत्रों में अपने बाजार विस्तार पर फोकस करेगी। इसके साथ ही कंपनी रिसर्च, कस्टमर सपोर्ट और MDR निगरानी क्षमताओं में भी निवेश बढ़ाने की योजना बना रही है। साथ ही अंकुर सिंगला ने भी बताया कि यह नई फंडिंग कंपनी को अपने प्लेटफॉर्म को और उन्नत बनाने और वैश्विक स्तर पर सिक्योरिटी टीमों तक पहुंचाने में मदद करेगी।