फाइलिंग के अनुसार, बेंगलुरु में स्थित कंपनी फ्रेश इक्विटी शेयर जारी करके ₹1,250 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है। IPO में मौजूदा निवेशकों द्वारा 9.90 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री (Offer for Sale - OFS) भी शामिल होगी।
प्राइवेट इक्विटी फर्म KKR इस OFS में सबसे ज्यादा 4 करोड़ शेयर बेचेगी, जबकि MNI Ventures करीब 1.98 करोड़ शेयर बेचने की योजना बना रही है। इसके अलावा Mohandas Pai Family, Moore Strategic और V’Ocean Investments जैसे अन्य निवेशक भी इस बिक्री में हिस्सा लेंगे।
कंपनी ने यह भी कहा है कि वह IPO से पहले एक प्री-IPO प्लेसमेंट कर सकती है। हालांकि, इसकी कुल राशि फ्रेश इश्यू के 20% से ज्यादा नहीं होगी। इस IPO के लिए IIFL Capital Services, InCred Capital, Kotak Mahindra Capital, Nomura और UBS को बुक-रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। वहीं MUFG Intime India इस इश्यू का रजिस्ट्रार होगा।
InCred के अनुसार, फ्रेश इश्यू से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल मुख्य रूप से उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी InCred Finance में निवेश के लिए किया जाएगा। यह फंड कंपनी की पूंजी मजबूत करने, लोन ग्रोथ बढ़ाने और कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो सुधारने में उपयोग किया जाएगा।
साल 2017 में भूपिंदर सिंह द्वारा स्थापित InCred Finance एक रिटेल-फोकस्ड NBFC है, जो कई तरह के लोन प्रोडक्ट्स प्रदान करती है। कंपनी पर्सनल लोन, स्टूडेंट लोन, सिक्योर्ड बिजनेस लोन, MSME लोन और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस को लोन जैसी सेवाएं देती है। कंपनी ने अपनी फाइलिंग में स्पष्ट किया है कि InCred Capital और InCred Money, InCred Holdings Limited की सहायक कंपनियां नहीं हैं। ये दोनों कंपनियां InCred Group के अंतर्गत अलग-अलग स्वतंत्र रूप से काम करती हैं।
31 दिसंबर 2025 तक, InCred का कुल Assets Under Management (AUM) ₹14,448 करोड़ रहा। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा पर्सनल लोन का था, जो 55.6% यानी ₹8,027 करोड़ रहा। इसके बाद स्टूडेंट लोन का हिस्सा 22.2% यानी ₹3,201 करोड़ रहा। सिक्योर्ड बिजनेस लोन ₹1,263 करोड़, MSME लोन ₹1,131 करोड़ और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस को दिए गए लोन ₹801 करोड़ रहे।
दिसंबर 2025 तक के नौ महीनों में कंपनी ने ₹290 करोड़ का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) दर्ज किया, जबकि कुल लोन डिस्बर्समेंट ₹6,683 करोड़ रहा। कंपनी वर्तमान में 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 150 से ज्यादा शाखाओं और 17,000 से अधिक पिन कोड्स के जरिए 5 लाख से ज्यादा सक्रिय ग्राहकों को सेवाएं दे रही है।