सितंबर तिमाही में Apple ने भारत में दर्ज किया अब तक का सबसे अधिक रेवेन्यू

सितंबर तिमाही में Apple ने भारत में दर्ज किया अब तक का सबसे अधिक रेवेन्यू

सितंबर तिमाही में Apple ने भारत में दर्ज किया अब तक का सबसे अधिक रेवेन्यू
Apple ने सितंबर तिमाही में भारत में अब तक का सबसे अधिक रेवेन्यू दर्ज किया है। कंपनी के CEO John Ternus ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा के दौरान यह जानकारी दी।


यह तिमाही 26 सितंबर को समाप्त हुई थी। Tim Cook के बाद सीईओ की जिम्मेदारी संभालने के बाद John Ternus की यह पहली अर्निंग्स कॉल थी।

वैश्विक स्तर पर Apple का रेवेन्यू 12% बढ़कर 114.5 अरब डॉलर हो गया, जबकि कंपनी का नेट प्रॉफिट 30.7 अरब डॉलर रहा। इस दौरान iPhone का रेवेन्यू 17% की बढ़ोतरी के साथ 57.6 अरब डॉलर पर पहुंच गया। यह बढ़ोतरी सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों और विदेशी मुद्रा विनिमय दरों के दबाव के बावजूद दर्ज की गई। वहीं, कंपनी के Services बिजनेस का रेवेन्यू 10% बढ़कर 31.6 अरब डॉलर रहा।

वित्त वर्ष 2026 में Apple का कुल रेवेन्यू 479 अरब डॉलर रहा, जो कंपनी का अब तक का सबसे अधिक वार्षिक रेवेन्यू है।

Apple ने सितंबर तिमाही में अमेरिका, यूरोप, ग्रेटर चाइना और एशिया-पैसिफिक के अन्य बाजारों में भी रेवेन्यू के नए रिकॉर्ड बनाए। कंपनी ने विकसित और उभरते दोनों तरह के बाजारों में सितंबर तिमाही का अब तक का सबसे अधिक रेवेन्यू दर्ज किया।

इसके अलावा, दुनिया भर में iPhone अपग्रेड करने वाले ग्राहकों की संख्या सितंबर तिमाही में अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई। अमेरिका, मेनलैंड चाइना और भारत में भी कंपनी ने अपग्रेड करने वाले ग्राहकों का तिमाही रिकॉर्ड दर्ज किया। वित्त वर्ष 2026 में वैश्विक स्तर पर iPhone अपग्रेड करने वाले ग्राहकों की संख्या भी अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर रही।

John Ternus ने कहा, "Apple Pay की बात करें तो हमने हाल ही में भारत में Axis Bank के साथ इसकी शुरुआत की है। इसके जरिए दुनिया के सबसे बड़े बाजारों में से एक भारत में ग्राहकों को आसान, सुरक्षित और भरोसेमंद पेमेंट सुविधा मिलेगी।"

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities