ज़ेन डायमंड (ZEN Diamond) ने अपना नया ज्वेलरी कलेक्शन ‘Aria’ लॉन्च किया है, जो ब्रांड का पहला ऐसा कलेक्शन है जिसमें डायमंड के बजाय 18 कैरेट येलो गोल्ड और प्राकृतिक रत्नों—एमराल्ड, रूबी और सैफायर—पर फोकस किया गया है।
इस कलेक्शन को आधुनिक डिजाइन और स्टाइल को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिसमें क्लीन ज्योमेट्री, लेयर्ड चेन और स्कल्प्चरल सिल्हूट्स शामिल हैं। हर ज्वेलरी पीस में रूबी का सूक्ष्म डिटेल दिया गया है, जो इसकी प्रीमियम अपील को और बढ़ाता है।
ज़ेन डायमंड (ZEN Diamond) ने अपनी खास पहचान ‘स्किन टच डायमंड’ को भी इस कलेक्शन में शामिल रखा है, जिसे बिना अतिरिक्त कीमत के पेश किया गया है। यह कलेक्शन उन महिलाओं के लिए डिजाइन किया गया है जो ज्वेलरी को अपनी पर्सनल स्टाइल का हिस्सा मानती हैं।
वहीं, अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) के मौके पर कंपनी ने विशेष ऑफर की भी घोषणा की है। इसके तहत 90,000 की डायमंड ज्वेलरी खरीद पर ग्राहकों को 1.5 ग्राम का 24 कैरेट गोल्ड कॉइन मुफ्त दिया जाएगा।
यह नया कलेक्शन और ऑफर त्योहार के दौरान ग्राहकों को पारंपरिक और आधुनिक डिजाइन का अनूठा अनुभव देने के उद्देश्य से पेश किया गया है।