Bhumika Realty, जो NCR की एक प्रमुख रिटेल रियल एस्टेट डेवलपर कंपनी है, इसने फरीदाबाद के NHPC Metro में The BBQ Company के नए आउटलेट की शुरुआत की है। यह रेस्टोरेंट ग्राउंड फ्लोर पर 5,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है और इसमें करीब 150 लोगों के बैठने की जगह है। यह Metro Shopping Space के फूड और बेवरेज सेक्शन में एक बड़ा और महत्वपूर्ण जुड़ाव माना जा रहा है।
इस लॉन्च के जरिए The BBQ Company ने मेहमानों को एक खास डाइनिंग अनुभव दिया, जिसमें लाइव ग्रिल, आकर्षक माहौल और साथ मिलकर खाने की थीम शामिल है। यहां इंटरैक्टिव डाइनिंग कॉन्सेप्ट पेश किया गया है, जिसमें टेबल पर ही ग्रिलिंग और बड़ा बुफे सिस्टम दिया गया है, जो परिवार और ग्रुप के साथ खाने के लिए बिल्कुल उपयुक्त है।
लॉन्च के मौके पर Bhumika Enterprises की सीईओ नंदिनी तनेजा ने कहा कि आजकल लोग डाइनिंग के ऐसे अनुभव पसंद कर रहे हैं, जो ज्यादा इंटरैक्टिव और सोशल हों। The BBQ Company का कॉन्सेप्ट ऐसा ही है, जो लोगों को साथ बैठकर खाने और समय बिताने का मौका देता है। उन्होंने यह भी बताया कि फरीदाबाद अब तेजी से एक बेहतर कंजम्प्शन मार्केट बनती जा रही है।
उन्होंने कहा कि यह 5,000 वर्ग फुट का नया रेस्टोरेंट Bhumika NHPC Metro के बड़े प्लान का हिस्सा है, जहां ऐसे आउटलेट्स को जोड़ा जा रहा है जो लंबे समय तक ग्राहकों को आकर्षित कर सकें।
Bhumika NHPC Metro, Bhumika Realty का फरीदाबाद में Public-Private Partnership प्रोजेक्ट है। इस नए रेस्टोरेंट के जुड़ने से यह जगह शॉपिंग, खाने-पीने और एंटरटेनमेंट के लिए एक आकर्षक हब बनती जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों और ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।