डाइलेक्ट (Dylect) ने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए किचन अप्लायंसेस सेगमेंट में एंट्री की घोषणा की है। ऑटोमोटिव और होम टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स में मजबूत पहचान बनाने के बाद कंपनी अब भारतीय किचन के लिए हाई-परफॉर्मेंस और भरोसेमंद समाधान पेश करने की योजना बना रही है।
कंपनी ने बताया कि वह पिछले डेढ़ साल में 2 लाख से अधिक ग्राहकों को सेवा दे चुकी है और करीब 12% मार्केट शेयर हासिल कर चुकी है। अब वह इसी भरोसे और परफॉर्मेंस-फर्स्ट अप्रोच को किचन अप्लायंसेस में लागू करना चाहती है, जिससे रोजमर्रा के काम आसान और प्रभावी बन सकें।
भारत में तेजी से बदलती लाइफस्टाइल, न्यूक्लियर फैमिली और ड्यूल-इनकम हाउसहोल्ड्स के चलते किचन अप्लायंसेस की मांग बढ़ रही है। ऐसे में उपभोक्ता टिकाऊ, कुशल और उपयोग में आसान प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए डायलेक्ट अपने प्रोडक्ट्स डिजाइन कर रहा है।
करीब 25,000–30,000 करोड़ के भारतीय स्मॉल किचन अप्लायंसेस मार्केट में कंपनी आने वाले समय में मजबूत पकड़ बनाने की योजना बना रही है। डायलेक्ट अगले 12 महीनों में स्लो जूसर और स्टैंड मिक्सर कैटेगरी में 7–8% मार्केट शेयर हासिल करने का लक्ष्य रख रही है।
कंपनी चरणबद्ध तरीके से अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करेगी, जिसमें शुरुआती तौर पर स्लो जूसर और स्टैंड मिक्सर शामिल होंगे। इसके बाद कॉफी मेकर, आइसक्रीम मेकर और वॉफल मेकर जैसे अन्य प्रोडक्ट्स भी लॉन्च किए जाएंगे, जिससे आधुनिक किचन के लिए एक व्यापक इकोसिस्टम तैयार किया जा सके।