Instamart-Kalyan की ‘गोल्ड रेट प्रोटेक्शन’ पहल लॉन्च

Instamart-Kalyan की ‘गोल्ड रेट प्रोटेक्शन’ पहल लॉन्च

Instamart-Kalyan की ‘गोल्ड रेट प्रोटेक्शन’ पहल लॉन्च
इंस्टामार्ट और कल्याण ज्वेलर्स ने अक्षय तृतीया पर ‘गोल्ड रेट प्रोटेक्शन’ फीचर लॉन्च किया है, जिससे ग्राहक पहले से कीमत लॉक कर सकते हैं। इस सुविधा के तहत ग्राहक डिलीवरी के दिन कम कीमत पर सोना खरीद सकते हैं और साथ में फ्री सिल्वर कॉइन भी पा सकते हैं।

इंस्टामार्ट  ने कल्याण ज्वेलर्स के साथ साझेदारी कर अक्षय तृतीया के मौके पर ‘गोल्ड रेट प्रोटेक्शन’ फीचर लॉन्च किया है। इस सुविधा के तहत ग्राहक आज के सोने के दाम को लॉक कर सकते हैं और अक्षय तृतीया के दिन कम कीमत पर खरीदारी कर सकते हैं—चाहे वह लॉक-इन रेट हो या उस दिन का बाजार भाव।

अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) के मद्देनज़र यह पहल ग्राहकों को बढ़ती कीमतों के बीच भरोसेमंद और आसान खरीदारी का विकल्प देती है। 10 से 16 अप्रैल 2026 के बीच ग्राहक इंस्टामार्ट (Instamart) ऐप पर कल्याण ज्वेलर्स के BIS हॉलमार्क गोल्ड कॉइन को केवल 5% एडवांस देकर प्री-बुक कर सकते हैं। 0.5 ग्राम गोल्ड कॉइन के लिए यह राशि ₹500 से शुरू होती है।

19 अप्रैल को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच ग्राहक अपनी खरीद पूरी कर सकते हैं, जिसमें उन्हें लॉक की गई कीमत और उस दिन के बाजार मूल्य में से जो भी कम होगा, उसी पर भुगतान करना होगा। इसके अलावा, सभी प्री-बुकिंग ग्राहकों को एक फ्री सिल्वर कॉइन भी दिया जाएगा।

इंस्टामार्ट (Instamart) के वीपी ग्रोथ अर्जुन चौधरी ने कहा कि यह फीचर ग्राहकों को त्योहार के दौरान सोने की कीमतों को लेकर अधिक आत्मविश्वास देता है और बेहतर वैल्यू प्रदान करता है। वहीं, Kalyan Jewellers के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रमेश कल्याणरमन ने बताया कि यह सुविधा पहले उनके शोरूम में लोकप्रिय रही है और अब पहली बार क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लाई गई है।

पिछले साल अक्षय तृतीया पर इंस्टामार्ट ने सोने-चांदी के सिक्कों की बिक्री में 500% से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की थी, जो इस तरह की सुविधाओं की बढ़ती मांग को दर्शाता है।

यह पहल इंस्टामार्ट की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत वह रोजमर्रा की जरूरतों से आगे बढ़कर त्योहारों और खास मौकों पर भी ग्राहकों को भरोसेमंद और तेज सेवाएं प्रदान कर रहा है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities