भानफोर्ट पैलेस रिसॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (Bhanfort Palace Resorts Pvt. Ltd.) ने विंडहैम होटल्स एंड रिसॉर्ट्स (Wyndham Hotels & Resorts) के साथ साझेदारी में Wyndham Garden Chittorgarh Sahnawa नाम से 138 कमरों वाले होटल के साइनिंग की घोषणा की है। यह होटल 2026 की तीसरी तिमाही में शुरू होने की संभावना है।
यह प्रोजेक्ट चित्तौड़गढ़–निंबाहेड़ा कॉरिडोर पर रणनीतिक रूप से स्थित होगा, जहां से अरावली पहाड़ियों का सुंदर दृश्य मिलेगा और यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल चित्तौड़गढ़ किला तक आसान पहुंच होगी। राजपूत इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध चित्तौड़गढ़, राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है, जो देशी और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करता है।
होटल में 138 आधुनिक कमरे, ऑल-डे डाइनिंग रेस्टोरेंट, मीटिंग और इवेंट स्पेस, बड़े बैंक्वेट हॉल, फिटनेस सेंटर, स्विमिंग पूल और अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जो बिजनेस और लीजर दोनों तरह के यात्रियों को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही हैं।
भानफोर्ट पैलेस रिसॉर्ट्स (Bhanfort Palace Resorts) के डायरेक्टर राम प्रताप सिंह राठौड़ ने कहा कि यह साझेदारी क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण हॉस्पिटैलिटी सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वहीं Wyndham Hotels & Resorts के यूरेशिया क्षेत्र के मार्केट मैनेजिंग डायरेक्टर राहूल मैकारियस ने कहा कि भारत के हेरिटेज डेस्टिनेशंस में बढ़ती मांग को देखते हुए यह प्रोजेक्ट कंपनी की विस्तार रणनीति को मजबूत करेगा।
यह करार भारत में सांस्कृतिक पर्यटन और बेहतर कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में विंडहैम की विस्तार योजनाओं को दर्शाती है, जहां गुणवत्तापूर्ण अंतरराष्ट्रीय हॉस्पिटैलिटी ब्रांड्स की मांग लगातार बढ़ रही है।