Sayaji Hotels ने जूनागढ़ में Enrise लॉन्च कर गुजरात में अपनी मौजूदगी बढ़ाई

Sayaji Hotels ने जूनागढ़ में Enrise लॉन्च कर गुजरात में अपनी मौजूदगी बढ़ाई

Sayaji Hotels ने जूनागढ़ में Enrise लॉन्च कर गुजरात में अपनी मौजूदगी बढ़ाई
गुजरात में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए Sayaji Hotels ने जूनागढ़ में अपने Enrise ब्रांड की शुरुआत की है।

“Enrise by Sayaji, Junagadh” के लॉन्च के साथ कंपनी ने सौराष्ट्र क्षेत्र में कदम रखा है और अपने मिड-स्केल पोर्टफोलियो में 24 कमरों वाली नई प्रॉपर्टी जोड़ी है।

यह प्रॉपर्टी भेसाना रोड पर स्थित है और इसे खासतौर पर घूमने और बिजनेस के लिए आने वाले यात्रियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। जूनागढ़ अपनी ऐतिहासिक पहचान के लिए जाना जाता है, जहां उपरकोट किला (चौथी सदी ईसा पूर्व) और अशोक के शिलालेख (लगभग 250 ईसा पूर्व) जैसे प्रमुख स्थल मौजूद हैं। इसके अलावा महाबत मकबरा जैसे ऐतिहासिक स्मारक भी यहां की खास पहचान हैं।

जूनागढ़ एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में भी उभर रहा है। यहां से गिरनार पहाड़ी, जो एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है और गिर नेशनल पार्क (लगभग 80 किमी दूर), जो एशियाई शेरों का अंतिम प्राकृतिक आवास है, तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। यही कारण है कि यहां सालभर पर्यटकों का आना-जाना बना रहता है।

Enrise by Sayaji होटल को खासतौर पर फैमिली और लंबे समय तक ठहरने वाले मेहमानों के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 24 विला-स्टाइल 1-BHK कमरे हैं, जिनका आकार लगभग 425 वर्ग फीट है, जिससे मेहमानों को आराम और प्राइवेसी दोनों मिलती है। होटल में “Momentt” नाम का मल्टी-कुजीन रेस्टोरेंट भी है, जहां 52 लोगों के बैठने की व्यवस्था है।

होटल में इवेंट्स और समारोहों के लिए भी खास सुविधाएं दी गई हैं। “Jewel” नाम का इनडोर बैंक्वेट हॉल 4,000 वर्ग फीट में फैला है, जिसमें लगभग 300 लोगों के बैठने की क्षमता है। वहीं, “Vrindavan Lawn” 15,500 वर्ग फीट में फैला हुआ है, जहां 500 मेहमानों तक के कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं। इससे होटल शादी और अन्य आयोजनों के लिए भी उपयुक्त बनता है।

आवागमन के लिहाज से भी यह प्रॉपर्टी सुविधाजनक स्थान पर है। यह जूनागढ़ रेलवे स्टेशन से 15 किमी, केशोद एयरपोर्ट से 55 किमी और राजकोट एयरपोर्ट से 130 किमी की दूरी पर स्थित है, जिससे यात्रियों के लिए यहां पहुंचना आसान है।

Enrise by Sayaji, Junagadh के मालिक भरत शिंगाला ने कहा कि जूनागढ़ सांस्कृतिक और प्राकृतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण जगह है, लेकिन यहां अच्छे ठहरने के विकल्प सीमित थे। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के जरिए वे यात्रियों को बेहतर और आरामदायक अनुभव देना चाहते हैं।

Sayaji Hotels के एसोसिएट जनरल मैनेजर राजेंद्र जोशी ने कहा कि Enrise ब्रांड आधुनिक यात्रियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है और जूनागढ़ जैसे पर्यटन स्थल इसके लिए एकदम उपयुक्त है। यह लॉन्च गुजरात में कंपनी के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

गर्मियों के मौसम में घरेलू पर्यटन की बढ़ती मांग को देखते हुए यह होटल खासतौर पर परिवारों, धार्मिक यात्रियों और छोटे कॉर्पोरेट इवेंट्स के लिए एक अच्छा विकल्प बनकर उभर सकता है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities