Aliste Technologies ने प्री-सीरीज ए में जुटाए 30 करोड़ रुपये

Aliste Technologies ने प्री-सीरीज ए में जुटाए 30 करोड़ रुपये

Aliste Technologies ने प्री-सीरीज ए में जुटाए 30 करोड़ रुपये
अलिस्ट टेक्नोलॉजीज ने प्री-सीरीज ए राउंड में ₹30 करोड़ जुटाए हैं, जिसका नेतृत्व बिग ग्लोबल JSC ने किया। यह स्टार्टअप फंड का उपयोग अपने IoT और ऊर्जा प्रबंधन समाधानों के विस्तार के लिए करेगा।

अलिस्ट टेक्नोलॉजीज (Aliste Technologies) ने प्री-सीरीज ए फंडिंग राउंड में 30 करोड़ (लगभग $3.2 मिलियन) जुटाए हैं। यह कंपनी एनर्जी मैनेजमेंट और IoT सॉल्यूशंस के क्षेत्र में काम करती है।

इस फंडिंग राउंड का नेतृत्व बिग ग्लोबल JSC ने किया, जबकि योरनेस्ट (YourNest VC)  और एचबीयॉन लैब्स (HBeon Labs) ने भी इसमें भाग लिया। यह निवेश इक्विटी और डेट दोनों के मिश्रण के रूप में किया गया है।

नोएडा स्थित इस स्टार्टअप की स्थापना वर्ष 2021 में अनंत ओहरी, आकार्ष नय्यर, भाव्या कंसल, कोणार्क गौतम और श्रेयांश जैन ने मिलकर की थी। कंपनी मुख्य रूप से कमर्शियल स्पेसेज़ के लिए ऊर्जा निगरानी और ऑप्टिमाइजेशन सिस्टम विकसित करती है।

अलिस्ट टेक्नोलॉजीज अपने प्रोपाइटरी IoT हार्डवेयर को मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर में इंटीग्रेट कर व्यवसायों को ऊर्जा उपयोग को अधिक कुशल तरीके से मैनेज करने में मदद करती है। कंपनी का नेटवर्क 20 से अधिक शहरों में फैला हुआ है।

फिलहाल कंपनी 1.5 लाख से अधिक IoT एसेट्स को मैनेज कर रही है और हर महीने लगभग 3 मिलियन यूनिट ऊर्जा खपत को ट्रैक करती है। कंपनी का दावा है कि उसके समाधान ऊर्जा बिल में 20% तक की कमी और कार्बन उत्सर्जन में उल्लेखनीय कटौती करने में मदद करते हैं।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities