ग्रीन मोबिलिटी कंपनी बाइकवो ग्रीन टेक लिमिटेड (BikeWo Green Tech Limited) ने ऑटोमोटिव इंडस्ट्री के अनुभवी लीडर सुमंथ बदिगा को अपने Advisory Board में नियुक्त किया है। तीन दशक से ज्यादा के अनुभव वाले बदिगा की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब बाइकवो (BikeWo) एंटरप्राइज मोबिलिटी और लॉजिस्टिक्स में अपनी मौजूदगी का विस्तार कर रही है।
सुमंथ बदिगा वर्तमान में जैस्पर इंडस्ट्रीज़ (Jasper Industries) के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, जो जैस्पर ऑटोमोटिव ग्रुप का हिस्सा है। उन्हें कमर्शियल व्हीकल्स, पैसेंजर व्हीकल्स, ओईएम (OEM) रिलेशनशिप, व्हीकल डिस्ट्रीब्यूशन, आफ्टर-सेल्स ऑपरेशंस और बड़े ऑटोमोटिव बिजनेस का व्यापक अनुभव है। वह आदित्य ऑटोमोटिव एप्लीकेशन्स (Adithya Automotive Applications) के चेयरमैन भी हैं, जहां उनका अनुभव ट्रक एप्लीकेशंस, व्हीकल बॉडी सॉल्यूशंस, ट्रेलर्स, टिपर्स और स्पेशलाइज्ड ट्रांसपोर्टेशन से जुड़ा है।
बदिगा ने अपने करियर के दौरान Tata Group के ऑटोमोटिव इकोसिस्टम में भी सीनियर लीडरशिप भूमिकाएं निभाई हैं। इससे उन्हें OEM ऑपरेशंस, कमर्शियल व्हीकल मार्केट और फ्लीट व एंटरप्राइज ग्राहकों की जरूरतों की गहरी समझ मिली है।
बाइकवो के एडवाइजरी बोर्ड (Advisory Board) में बदिगा कंपनी को कमर्शियल व्हीकल स्ट्रैटेजी, फ्लीट डेवलपमेंट, ओईएम और इंडस्ट्री पार्टनरशिप, व्हीकल प्रोक्योरमेंट और डिप्लॉयमेंट के साथ-साथ एंटरप्राइज कस्टमर रिलेशनशिप और स्पेशलाइज्ड लॉजिस्टिक्स एप्लीकेशंस पर सलाह देंगे। कंपनी वर्तमान में लास्ट-माइल, मिड-माइल और लॉन्ग-माइल ट्रांसपोर्टेशन के लिए अपनी इंटीग्रेटेड मोबिलिटी और लॉजिस्टिक्स क्षमताओं का विस्तार कर रही है।
बाइकवो ग्रीन टेक के सीईओ हितेन पाल सकलानी ने कहा कि कंपनी पारंपरिक लास्ट-माइल मोबिलिटी से आगे बढ़कर एक इंटीग्रेटेड एंटरप्राइज लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्टेशन प्लेटफॉर्म तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि ओईएम, व्हीकल डिस्ट्रीब्यूशन, फ्लीट एप्लीकेशंस और ऑटोमोटिव वैल्यू चेन में बदिगा का तीन दशक का अनुभव कंपनी की ग्रोथ स्ट्रैटेजी और लॉजिस्टिक्स ऑपरेशंस को मजबूत करने में मदद करेगा।