BlackRock ने Ather Energy में खरीदे 26 लाख शेयर

BlackRock ने Ather Energy में खरीदे 26 लाख शेयर

BlackRock ने Ather Energy में खरीदे 26 लाख शेयर
BlackRock ने एथर एनर्जी में 25.9 लाख शेयर खरीदकर करीब 445.3 करोड़ का निवेश किया है, यह खरीदारी 1,713.02 प्रति शेयर के भाव पर हुई।

ग्लोबल एसेट मैनेजमेंट फर्म BlackRock ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता एथर एनर्जी (Ather Energy) के करीब 25.9 लाख शेयर ओपन-मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए खरीदे हैं। NSE के आंकड़ों के अनुसार, BlackRock Global Funds ने ₹1,713.02 प्रति शेयर के भाव पर यह खरीदारी की, जिसकी कुल कीमत करीब 445.3 करोड़ है। यह खरीदारी एथर (Ather) को MSCI India Domestic Small Cap Index में शामिल किए जाने वाले दिन हुई।

एथर (Ather) के शेयर में हालिया तेजी कंपनी के कोणार्क (Konar) इलेक्ट्रिक स्कूटर के लॉन्च के बाद भी देखने को मिली है। ₹99,999 की शुरुआती कीमत वाला Konarc Ather के नए EL प्लेटफॉर्म पर आधारित है और S तथा Z प्रोडक्ट लाइन्स में उपलब्ध होगा। कंपनी के अनुसार, स्कूटर अलग-अलग वेरिएंट में 100 से 200 किमी तक की IDC रेंज देगा।

कोणार्क (Konarc) लॉन्च के बाद Emkay Global Financial Services ने Ather के शेयर का टारगेट प्राइस 37.5% बढ़ाकर ₹2,200 कर दिया है।

एथर (Ather) के शेयर में तेजी को Hero MotoCorp की ओर से कंपनी में अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने से भी समर्थन मिला है। हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने एथर में करीब 3% अतिरिक्त हिस्सेदारी हासिल करने के लिए ₹1,758 करोड़ तक के निवेश की घोषणा की थी। वहीं, वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में एथर का कंसोलिडेटेड नेट लॉस 71% घटकर ₹51 करोड़ रह गया, जबकि एक साल पहले यह ₹178 करोड़ था। इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू सालाना आधार पर 79% बढ़कर ₹1,227 करोड़ हो गया।

शेयर बाजार में एथर के स्टॉक ने भी मजबूत प्रदर्शन किया है। पिछले तीन महीनों में शेयर करीब 78.2% चढ़ा है और साल की शुरुआत से अब तक इसमें 127.6% की तेजी दर्ज की गई है। सोमवार को BSE पर एथर का शेयर 4.11% की बढ़त के साथ ₹1,678.2 पर बंद हुआ, जबकि इंट्राडे ट्रेडिंग में यह ₹1,704.1 के ऑल-टाइम हाई तक पहुंच गया।

 

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities