BorgWarner ने पेश की नई LFP Compact Battery

BorgWarner ने पेश की नई LFP Compact Battery

BorgWarner ने पेश की नई LFP Compact Battery
बोर्गवार्नर ने IAA Transportation 2026 में कमर्शियल व्हीकल्स के लिए नई नेक्स्ट-जेनरेशन LFP Compact Battery Pack पेश की। नई बैटरी में बेहतर पैकेजिंग, कम वजन और छोटा फुटप्रिंट दिया गया है, जिससे प्रोडक्शन कॉस्ट कम करने में मदद मिल सकती है।

ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी कंपनी बोर्गवार्नर (BorgWarner) ने जर्मनी के हनोवर में आयोजित IAA Transportation 2026 में अपनी नेक्स्ट-जेनरेशन Lithium Iron Phosphate (LFP) Compact Pack का यूरोपीय ट्रेड शो डेब्यू किया है। कंपनी कमर्शियल व्हीकल्स के लिए बैटरी-इलेक्ट्रिक और इंटरनल कम्बशन पावरट्रेन दोनों से जुड़े अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है।

बोर्गवार्नर (BorgWarner) के अनुसार, नई LFP बैटरी आर्किटेक्चर को ज्यादा ऑप्टिमाइज्ड पैकेजिंग के साथ तैयार किया गया है। इसमें वजन कम करने और बैटरी के ओवरऑल फुटप्रिंट को छोटा रखने पर ध्यान दिया गया है। कंपनी का कहना है कि इन बदलावों से प्रोडक्शन कॉस्ट कम करने में मदद मिल सकती है।

यह तकनीक ऐसे समय में पेश की गई है जब कमर्शियल व्हीकल निर्माता और फ्लीट ऑपरेटर सख्त एमिशन नॉर्म्स को पूरा करने के साथ-साथ व्हीकल की टोटल कॉस्ट ऑफ ओनरशिप (TCO), परफॉर्मेंस और पेलोड क्षमता को बनाए रखने की चुनौती का सामना कर रहे हैं।

बैटरी सिस्टम के अलावा BorgWarner ने IAA Transportation 2026 में इंटीग्रेटेड eDrive यूनिट्स, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स और थर्मल मैनेजमेंट सॉल्यूशंस भी प्रदर्शित किए। कंपनी इन तकनीकों के जरिए कमर्शियल व्हीकल्स के इलेक्ट्रिफिकेशन और डिकार्बोनाइजेशन को सपोर्ट करने पर फोकस कर रही है।

बोर्गवार्नर के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और चीफ़ स्ट्रैटेजी ऑफ़िसर डॉ. पॉल फैरेल ने कहा कि कमर्शियल व्हीकल निर्माताओं को एमिशन में कमी, एनर्जी एफिशिएंसी, परफॉर्मेंस, ड्यूरेबिलिटी और लागत जैसी कई जरूरतों के बीच संतुलन बनाना होगा। उन्होंने कहा कि IAA Transportation कंपनी को अपनी मौजूदा टेक्नोलॉजी दिखाने के साथ भविष्य की मोबिलिटी जरूरतों के लिए तैयार समाधान पेश करने का अवसर देता है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities