E3 Lithium और Epsilon CAM ने लिथियम सप्लाई के लिए किया करार

E3 Lithium और Epsilon CAM ने लिथियम सप्लाई के लिए किया करार

E3 Lithium और Epsilon CAM ने लिथियम सप्लाई के लिए किया करार
ई3 लिथियम और एप्सिलॉन सीएएम ने बैटरी-ग्रेड लिथियम कार्बोनेट की संभावित लॉन्ग-टर्म सप्लाई के लिए एमओयू साइन किया है।

कनाडा की लिथियम डेवलपमेंट कंपनी E3 Lithium Ltd. और भारत की कैथोड एक्टिव मटेरियल (CAM) निर्माता Epsilon CAM Pvt. Ltd. ने बैटरी-ग्रेड लिथियम कार्बोनेट की संभावित लॉन्ग-टर्म सप्लाई के लिए Memorandum of Understanding (MOU) साइन किया है। दोनों कंपनियों ने 15 सितंबर 2026 को इस समझौते की घोषणा की। यह समझौता फिलहाल गैर-बाध्यकारी है और अंतिम शर्तों पर आगे बातचीत की जाएगी।

एमओयू (MOU) के तहत पांच साल की अवधि में हर साल 5,000 टन तक बैटरी-ग्रेड लिथियम कार्बोनेट की सप्लाई प्रस्तावित है। यह मात्रा E3 Lithium के अल्बर्टा स्थित Clearwater Project से प्रस्तावित Stage 1 उत्पादन क्षमता 12,000 टन सालाना की करीब 40% तक हो सकती है। हालांकि, अंतिम मात्रा और कमर्शियल शर्तों को बाद में तय किया जाएगा और इन्हें एक Definitive Agreement के जरिए औपचारिक रूप दिया जाएगा।

ई3 लिथियम (E3 Lithium) के क्लियरवाटर प्रोजेक्ट (Clearwater Project) में 16.2 मिलियन टन Lithium Carbonate Equivalent (LCE) के Measured और Indicated Mineral Resources मौजूद हैं। जून 2024 में पूरी की गई Pre-Feasibility Study के अनुसार, प्रोजेक्ट का प्री-टैक्स Net Present Value (NPV) USD 5.2 बिलियन और आफ्टर-टैक्स NPV USD 3.7 बिलियन आंका गया था। हालांकि, कंपनी ने अभी Final Investment Decision (FID) नहीं लिया है और MOU प्रोजेक्ट के परमिट और feasibility study में आगे बढ़ने पर निर्भर है।

वहीं, 2023 में स्थापित Epsilon CAM लिथियम-आयन बैटरियों के लिए लिथियम आयरन फास्फेट Lithium Iron Phosphate (LFP) कैथोड एक्टिव मटेरियल बनाती है। कंपनी जर्मनी के Moosburg में ISO 9001-सर्टिफाइड Cathode Technology Centre संचालित करती है और भारत में 30,000 टन सालाना क्षमता वाला कैथोड मटेरियल प्लांट बना रही है, जिसकी Phase 1 के 2028 की शुरुआत तक पूरा होने की उम्मीद है।

कंपनियों के अनुसार, यह समझौता दोनों के लिए रणनीतिक महत्व रखता है। E3 Lithium के लिए Clearwater Project को Final Investment Decision की ओर बढ़ाने के लिए ऑफटेक कमिटमेंट जरूरी है, जबकि Epsilon CAM अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्रों से कच्चे माल की सप्लाई के स्रोतों में विविधता लाना चाहती है। लिथियम कार्बोनेट LFP कैथोड मटेरियल के उत्पादन में एक प्रमुख कच्चा माल है, जिसका इस्तेमाल इलेक्ट्रिक व्हीकल बैटरियों और एनर्जी स्टोरेज सिस्टम में किया जाता है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities