C2i Semiconductors ने सीरीज ए फंडिंग राउंड बढ़ाकर 16.7 मिलियन डॉलर किया

C2i Semiconductors ने सीरीज ए फंडिंग राउंड बढ़ाकर 16.7 मिलियन डॉलर किया

C2i Semiconductors ने सीरीज ए फंडिंग राउंड बढ़ाकर 16.7 मिलियन डॉलर किया
C2i Semiconductors ने अपनी सीरीज ए फंडिंग राउंड को बढ़ाकर 16.7 मिलियन डॉलर कर दिया है। इस ओवरसब्सक्राइब्ड एक्सटेंशन राउंड में TDK Ventures ने भी निवेश किया।


TDK Ventures ने शुरुआती फंडिंग राउंड और उसके एक्सटेंशन दोनों में हिस्सा लिया। इससे पहले, बेंगलुरु में स्थित इस स्टार्टअप ने इसी साल फरवरी में अपनी सीरीज ए फंडिंग के पहले चरण में 15 मिलियन डॉलर जुटाए थे। इस राउंड का नेतृत्व Peak XV Partners ने किया था, जबकि इसमें Yali Deeptech और TDK Ventures ने भी निवेश किया था। इससे पहले नवंबर 2024 में कंपनी ने Yali Capital से 4 मिलियन डॉलर जुटाए थे।

कंपनी इस नए फंड का इस्तेमाल अपने कारोबार का विस्तार करने और प्रोडक्ट डेवलपमेंट को तेज करने में करेगी।

C2i Semiconductors की स्थापना जून 2024 में राम अनंत, विक्रम गाखर, प्रीतम ताडेपार्थी, दत्तात्रेय सूर्यनारायण, हर्षा एस बी और मुथुसुब्रमणियन एन वी ने की थी। यह स्टार्टअप AI डेटा सेंटर और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए पावर मैनेजमेंट सॉल्यूशंस विकसित करता है। कंपनी का फोकस ऐसी तकनीक बनाने पर है, जिससे ग्रिड से प्रोसेसर तक बिजली सप्लाई अधिक बेहतर और प्रभावी तरीके से पहुंच सके।

कंपनी का प्लेटफॉर्म उसकी खुद की तकनीक और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी पर आधारित है। इसके प्रोडक्ट्स में Manas Controller शामिल है, जो एक सॉफ्टवेयर-डिफाइंड सिस्टम है और अलग-अलग प्रोसेसर व पावर नेटवर्क की जरूरतों के अनुसार काम कर सकता है। इसके अलावा Sarayu Power Stage और मॉड्यूलर स्केलेबिलिटी आर्किटेक्चर जैसे सिस्टम को हाई-करंट एप्लिकेशन और फ्लेक्सिबल ऑपरेशन के लिए तैयार किया गया है।

हाल ही में C2i ने AI इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए अपने स्मार्ट पावर स्टेज चिप के टेप-आउट की घोषणा की थी। कंपनी के अनुसार यह चिप पूरी तरह भारत में उसकी इन-हाउस इंजीनियरिंग टीम द्वारा विकसित की गई है

स्टार्टअप का दावा है कि उसका प्लेटफॉर्म 96 प्रतिशत से अधिक पावर कन्वर्जन एफिशिएंसी हासिल कर सकता है, जबकि मौजूदा तकनीकों में यह करीब 94 प्रतिशत है। कंपनी का कहना है कि बेहतर एफिशिएंसी और कम हीट पैदा होने से बड़े AI डेटा सेंटरों में बिजली की लागत कम होगी और हार्डवेयर की उम्र भी बढ़ेगी।


Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities