Dhan की पेरेंट कंपनी Raise Financial दूसरी अधिग्रहण की तैयारी में, Infinyte Club को खरीदेगी

Dhan की पेरेंट कंपनी Raise Financial दूसरी अधिग्रहण की तैयारी में, Infinyte Club को खरीदेगी

Dhan की पेरेंट कंपनी Raise Financial दूसरी अधिग्रहण की तैयारी में, Infinyte Club को खरीदेगी
Raise Financial, जो स्टॉक ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म Dhan की पेरेंट कंपनी है, वेल्थटेक स्टार्टअप Infinyte Club का अधिग्रहण करने जा रही है। पिछले 15 महीनों में यह कंपनी का दूसरा अधिग्रहण होगा, जो इसके फाइनेंशियल सर्विसेज में विस्तार को दिखाता है।


सूत्रों के मुताबिक, यह 100% अधिग्रहण होगा और Infinyte Club की को-फाउंडर अंकिता टंडन, Raise Financial के वेल्थ मैनेजमेंट बिजनेस को संभालेंगी। अंकिता टंडन पहले Unacademy, Zivame और CouponDunia जैसी कंपनियों में काम कर चुकी हैं।

Infinyte Club की स्थापना 2023 में अंकिता टंडन और जॉयलिता सलदान्हा ने की थी। यह स्टार्टअप प्राइवेट मार्केट इन्वेस्टमेंट तक पहुंच आसान बनाता है और स्टार्टअप कर्मचारियों के ESOP (Employee Stock Option) की लिक्विडिटी से जुड़ी समस्याओं को हल करता है।

इस स्टार्टअप ने अब तक 3.6 मिलियन डॉलर से ज्यादा की फंडिंग जुटाई है, जिसमें Elevation Capital और एंजेल इन्वेस्टर्स जैसे कुनाल शाह और विदित आत्रेय शामिल हैं। एक अन्य सूत्र के अनुसार, डील की शर्तें तय हो चुकी हैं, लेकिन अभी Raise के बोर्ड की मंजूरी बाकी है। यह डील कैश और शेयर के मिश्रण में होगी, जिसमें Infinyte Club की वैल्यू लगभग 13 से 15 मिलियन डॉलर आंकी गई है।

Raise Financial ने पिछले कुछ सालों में तेजी से ग्रोथ की है। कंपनी ने अक्टूबर पिछले साल सीरीज़ B राउंड में 120 मिलियन डॉलर जुटाकर यूनिकॉर्न का दर्जा हासिल किया था। FY25 में कंपनी की आय 877 करोड़ रुपये और मुनाफा 408 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इससे पहले जनवरी 2025 में Raise ने फाइनेंशियल मीडिया स्टार्टअप Filter Coffee का अधिग्रहण किया था, जो इसके इकोसिस्टम (जैसे Valuationary और Moneylicious प्लेटफॉर्म्स) को मजबूत करता है।

Infinyte Club का अधिग्रहण Raise Financial के वेल्थ मैनेजमेंट बिजनेस को और मजबूत करेगा। इससे कंपनी प्राइवेट मार्केट इन्वेस्टमेंट और ESOP लिक्विडिटी जैसी सेवाएं जोड़कर पब्लिक मार्केट से आगे बढ़कर स्टार्टअप कर्मचारियों और तेजी से बढ़ती कंपनियों के लोगों को बेहतर सेवाएं दे सकेगी।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities