फर्न होटल्स एंड रिसॉर्ट्स ने गुजरात के ग्रेटर रण ऑफ कच्छ में ‘Desert Inn Beacon’ होटल साइन किया है। इस नए प्रोजेक्ट के साथ राज्य में कंपनी की कुल ऑपरेशनल और अपकमिंग प्रॉपर्टीज की संख्या बढ़कर 37 हो गई है। यह कदम गुजरात में बढ़ती पर्यटन गतिविधियों, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और व्यावसायिक विस्तार को देखते हुए उठाया गया है।
फर्न होटल्स एंड रिसॉर्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर सुहैल कन्नम्पिली ने कहा,“गुजरात हमारी ग्रोथ स्ट्रेटजी का एक अहम बाजार है, जहां पर्यटन, कमर्शियल डेवलपमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के चलते बड़ी संभावनाएं हैं। ग्रेटर रण ऑफ कच्छ में इस नए होटल की साइनिंग से हमारी क्षेत्रीय मौजूदगी और मजबूत होगी।”
यह प्रोजेक्ट होटल डेजर्ट इन के साथ साझेदारी में विकसित किया जा रहा है, जो उभरते पर्यटन स्थलों में ब्रांडेड होटल्स और स्थानीय भागीदारी के बढ़ते ट्रेंड को दर्शाता है।
होटल डेजर्ट इन के पार्टनर प्रह्लाद सिंह ने कहा, “फर्न होटल्स के साथ साझेदारी कर हमें खुशी है। उनकी मजबूत ब्रांड पहचान और सस्टेनेबल हॉस्पिटैलिटी के प्रति प्रतिबद्धता इस प्रोजेक्ट को एक खास पहचान देगी और मेहमानों को बेहतर अनुभव प्रदान करेगी।”
डेवलपमेंट प्लान के अनुसार, इस होटल में 35 कमरे और सुइट्स होंगे, जो बिजनेस और लीजर दोनों तरह के यात्रियों को ध्यान में रखकर बनाए जाएंगे। होटल में मल्टी-क्यूज़ीन ऑल-डे डाइनिंग रेस्टोरेंट, मीटिंग्स और छोटे इवेंट्स के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर भी उपलब्ध होगा।
इसके अलावा, प्रॉपर्टी में स्विमिंग पूल और अन्य रिक्रिएशनल सुविधाएं भी होंगी, जो आज के यात्रियों की बिजनेस और लीजर जरूरतों को पूरा करेंगी।
इस होटल के 2026 की पहली छमाही में शुरू होने की उम्मीद है। यह साइनिंग दर्शाती है कि हॉस्पिटैलिटी कंपनियां अब नॉन-मेट्रो और एक्सपीरिएंशियल डेस्टिनेशन्स की ओर तेजी से बढ़ रही हैं, जहां बेहतर कनेक्टिविटी और घरेलू पर्यटन की बढ़ती मांग नए अवसर पैदा कर रही है।