Agrizy ने मार्किश अरुण को बनाया Co-Founder और CTO

Agrizy ने मार्किश अरुण को बनाया Co-Founder और CTO

Agrizy ने मार्किश अरुण को बनाया Co-Founder और CTO
एग्रीजी ने मार्किश अरुण को Co-Founder और CTO के रूप में पदोन्नत किया है, जिससे कंपनी की AI और टेक्नोलॉजी रणनीति और मजबूत होगी। नई भूमिका में वे कंपनी के एंड-टू-एंड टेक रोडमैप, AI प्लेटफॉर्म और ग्लोबल सप्लाई चेन सॉल्यूशंस का नेतृत्व करेंगे।

एग्रीजी (Agrizy), जो भारत की एक प्रमुख टेक-लेड Contract Research, Development and Manufacturing Organisation (CRDMO) है और ग्लोबल फूड, बेवरेज और वेलनेस ब्रांड्स के लिए काम करती है, ने मार्किश अरुण को Co-Founder & CTO के रूप में प्रमोट करने की घोषणा की है। यह कदम कंपनी की टेक्नोलॉजी और AI-संचालित ग्रोथ रणनीति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।

मार्किश अरुण पहले Head of Engineering and Products के रूप में काम कर रहे थे और उन्होंने कंपनी के शुरुआती प्रोडक्ट रोडमैप से लेकर AI-आधारित Agrizy प्लेटफॉर्म के निर्माण में अहम भूमिका निभाई है, जो अब कंपनी के New Product Development (NPD) इंजन का मुख्य आधार है।

नई भूमिका में वे Agrizy की एंड-टू-एंड टेक्नोलॉजी और AI रोडमैप का नेतृत्व करेंगे, जिसमें इंटेलिजेंस लेयर का विस्तार, डिसीजन-सपोर्ट सिस्टम का विकास और ग्लोबल ट्रेसएबल सप्लाई चेन सॉल्यूशंस को मजबूत करना शामिल है।

कंपनी ने बताया कि मार्किश द्वारा विकसित AI क्रेडिट इंजन ने इंटरनल असेसमेंट टाइम को लगभग 90% तक कम कर दिया है, जिससे ऑपरेशनल एफिशिएंसी में बड़ा सुधार हुआ है। उन्होंने क्वालिटी एश्योरेंस और सप्लाई चेन सिस्टम्स को भी तकनीकी रूप से मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया है।

एग्रीजी (Agrizy) के को-फाउंडर और सीईओ विक्की दोदानी ने कहा कि मार्किश का योगदान कंपनी के लिए “co-foundational” रहा है और उनकी नई भूमिका कंपनी को ग्लोबल लेवल पर टेक-ड्रिवन लीडरशिप की ओर ले जाएगी।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities