NeoGrowth को मिला 85 करोड़ रुपये का निवेश

NeoGrowth को मिला 85 करोड़ रुपये का निवेश

NeoGrowth को मिला 85 करोड़ रुपये का निवेश
कंपनी डिजिटल लेंडिंग क्षमताओं को मजबूत करने, छोटे कारोबारियों तक कर्ज की पहुंच बढ़ाने और बाजार में अपनी मौजूदगी का विस्तार करने के लिए फंड का उपयोग करेगी।

एमएसएमई पर केंद्रित डिजिटल लेंडर नियोग्रोथ (NeoGrowth) ने एफएमओ  और लीपफ्रॉग इन्वेस्टमेंट्स की पार्टनरशिप से 85 करोड़ रुपये का निवेश हासिल किया है। इस निवेश का नेतृत्व डच उद्यम विकास बैंक एफएमओ ने किया है। कंपनी इस फंड का उपयोग अपने कारोबार के अगले चरण में विस्तार करने, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) तक कर्ज की पहुंच बढ़ाने, डिजिटल लेंडिंग क्षमताओं को मजबूत करने और बाजार में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए करेगी।

नियोग्रोथ (NeoGrowth) के पास लगभग 2,000 करोड़ का एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) है। कंपनी अब तक 4 लाख से ज्यादा ग्राहकों के साथ काम कर चुकी है और 16,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के लोन डिस्बर्समेंट में मदद कर चुकी है। वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी ने 17 नई शाखाएं खोलीं, जिससे उसकी कुल मौजूदगी 46 स्थानों तक पहुंच गई। अप्रैल 2025 से जुलाई 2026 के बीच कंपनी ने 18 कर्जदाताओं से करीब ₹2,000 करोड़ की डेट फंडिंग भी जुटाई। इसके अलावा, कंपनी लोन का आकलन, पोर्टफोलियो की निगरानी और जोखिम प्रबंधन बेहतर बनाने के लिए अपने AI-आधारित समाधानों को मजबूत कर रही है।

नियोग्रोथ के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ अरुण नैय्यर ने कहा कि यह निवेश कंपनी को अपने कारोबार का विस्तार करते हुए ज्यादा एमएसएमई तक समय पर और आसानी से औपचारिक कर्ज पहुंचाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि कंपनी वित्तीय समावेशन पर आधारित लेंडिंग समाधानों के माध्यम से छोटे कारोबारियों को उनके विकास के लक्ष्यों को हासिल करने में सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

नियोग्रोथ एक मिडिल लेयर नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) है, जो 75 से ज्यादा कारोबारी क्षेत्रों में एमएसएमई को लोन उपलब्ध कराती है। कंपनी दैनिक भुगतान सहित कई तरह के रीपेमेंट विकल्प देती है। एक दशक से ज्यादा समय पहले ध्रुव खेतान और पीयूष खेतान द्वारा स्थापित इस कंपनी को Omidyar Network, Lightrock, Khosla Impact, Accion Frontier Inclusion Fund (Quona Capital), 360 ONE Asset, FMO और LeapFrog Investments जैसे निवेशकों का समर्थन प्राप्त है। एफएमओ (FMO) के प्राइवेट इक्विटी डायरेक्टर पीटर बर्डे ने कहा कि एफएमओ (FMO) वर्ष 2017 से नियोग्रोथ (NeoGrowth) के साथ जुड़ा हुआ है और 2022 में कंपनी में 20 मिलियन डॉलर का इक्विटी निवेश कर चुका है। उन्होंने कहा कि नया निवेश कंपनी की टीम, बिजनेस मॉडल और जिम्मेदारी के साथ कारोबार बढ़ाने की क्षमता पर FMO के भरोसे को दर्शाता है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities