Grand Continent ने रामेश्वरम में खोला नया होटल

Grand Continent ने रामेश्वरम में खोला नया होटल

Grand Continent ने रामेश्वरम में खोला नया होटल
ग्रैंड कॉन्टिनेंट होटल्स ने रामेश्वरम में नया चार-स्टार शाकाहारी होटल लॉन्च कर अपने पोर्टफोलियो को 31 प्रॉपर्टीज तक बढ़ा लिया है। कंपनी धार्मिक और लीजर डेस्टिनेशंस में विस्तार करते हुए आने वाले वर्षों में 3,000 कमरों का नेटवर्क बनाने की योजना बना रही है।

ग्रैंड कॉन्टिनेंट होटल्स (Grand Continent Hotels) ने तमिलनाडु के रामेश्वरम में अपनी नई प्रॉपर्टी लॉन्च की है, जिससे कंपनी के होटलों की कुल संख्या बढ़कर 31 हो गई है। पंबन द्वीप पर स्थित यह चार-स्टार शाकाहारी होटल धार्मिक और अवकाश (लीजर) पर्यटन स्थलों में ब्रांड के विस्तार पर फोकस को दर्शाता है।

कंपनी के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर रमेश शिवा (Ramesh Shiva) ने कहा कि रामेश्वरम में यह लॉन्च कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और यह उच्च संभावनाओं वाले तीर्थ स्थलों में विस्तार की रणनीति को मजबूत करता है। उन्होंने बताया कि कंपनी आने वाले समय में सोमनाथ, वाराणसी (Somnath, Varanasi) और अयोध्या (Ayodhya) जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी विस्तार की योजना बना रही है।

ग्रैंड कॉन्टिनेंट होटल्स (Grand Continent Hotels) वर्तमान में 17 से ज्यादा शहरों में 1,850 से ज्यादा कमरों के साथ अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है और एसेट-लाइट मॉडल के तहत लगातार विस्तार कर रहा है। कंपनी को धार्मिक पर्यटन सर्किट और उभरते लीजर डेस्टिनेशंस में मजबूत मांग देखने को मिल रही है।

रामेश्वरम की यह नई प्रॉपर्टी 48 कमरों के साथ विकसित की गई है, जिसमें ग्रैंड सुइट्स, प्रीमियम बालकनी रूम, फैमिली रूम और डीलक्स रूम शामिल हैं। होटल में वाई-फाई, स्मार्ट टीवी, टी-कॉफी मेकर, इलेक्ट्रॉनिक सेफ, 24 घंटे गर्म पानी और व्हीलचेयर एक्सेस जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

होटल में ‘Flavours’ नाम का 48-सीटर शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट भी है, जो जैन और सात्विक भोजन परोसता है, साथ ही परिवारों के लिए प्ले ज़ोन की सुविधा भी दी गई है।

यह प्रॉपर्टी रामनाथस्वामी मंदिर, अग्नि तीर्थम, रामेश्वरम रेलवे स्टेशन और डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम राष्ट्रीय स्मारक जैसे प्रमुख स्थलों के पास स्थित है, जिससे यह धार्मिक और अवकाश यात्रियों दोनों के लिए सुविधाजनक विकल्प बनता है।

कंपनी का लक्ष्य आने वाले वर्षों में 3,000 कमरों का पोर्टफोलियो तैयार करना है, जिसमें उच्च मांग वाले माइक्रो-मार्केट्स, तीर्थ स्थल, बिजनेस हब और लीजर डेस्टिनेशन प्रमुख फोकस में रहेंगे।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities