आईएचजी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स (IHG Hotels & Resorts) ने एनसीपीएल के साथ मैनेजमेंट एग्रीमेंट साइन कर हॉलिडे इन गोवा कदंबा (Holiday Inn Goa Kadamba) के विकास की घोषणा की है। 100 कमरों वाला यह होटल 2030 की पहली तिमाही (Q1 2030) में खुलने की संभावना है और यह भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में IHG की मौजूदगी को और मजबूत करेगा।
पनजी के कदंबा क्षेत्र में स्थित यह होटल Fontainhas, Mandovi River Promenade, Dona Paula और यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल Churches and Convents of Goa जैसे प्रमुख आकर्षणों के करीब होगा, जिससे यह पर्यटकों के लिए आकर्षक लोकेशन बनेगा।
IHG के साउथ वेस्ट एशिया के मैनेजिंग डायरेक्टर Sudeep Jain ने कहा कि गोवा भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है और यह प्रोजेक्ट कंपनी की हाई-पोटेंशियल लीजर मार्केट्स में विस्तार रणनीति के अनुरूप है।
वहीं, NCPL के डायरेक्टर मिकेट कांकिया (Miket Kankia) ने इस साझेदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि पनजी का सांस्कृतिक और प्रशासनिक महत्व इसे हॉस्पिटैलिटी निवेश के लिए एक आकर्षक गंतव्य बनाता है।
यह होटल लीजर और बिजनेस दोनों तरह के यात्रियों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जाएगा। इसमें पांच फूड एंड बेवरेज आउटलेट्स (ऑल-डे डाइनिंग, स्पेशलिटी रेस्टोरेंट, बार, लॉबी लाउंज और पूल बार) के साथ-साथ मीटिंग और इवेंट स्पेस, बॉलरूम, स्विमिंग पूल, फिटनेस सेंटर, स्पा और पर्याप्त पार्किंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह प्रोजेक्ट गोवा में प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।