Hero Motors ने एंकर निवेशकों से 300 करोड़ रुपये जुटाए

Hero Motors ने एंकर निवेशकों से 300 करोड़ रुपये जुटाए

Hero Motors ने एंकर निवेशकों से 300 करोड़ रुपये जुटाए
हीरो मोटर्स ने आईपीओ से पहले एंकर निवेशकों से 299.99 करोड़ रुपये जुटाए हैं और 84 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 3.57 करोड़ शेयर आवंटित किए हैं।

ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी कंपनी हीरो मोटर्स लिमिटेड ने अपने आईपीओ (IPO) से पहले एंकर निवेशकों से करीब 299.99 करोड़ जुटाए हैं। कंपनी ने 16 सितंबर 2026 को एंकर निवेशकों को 84 प्रति शेयर के भाव पर 3,57,14,284 इक्विटी शेयर आवंटित किए। यह कंपनी के तय किए गए ₹79-84 के प्राइस बैंड का ऊपरी स्तर है।

एंकर आवंटन में से करीब 82% यानी 2,91,64,441 शेयर सात घरेलू म्यूचुअल फंड्स की 16 योजनाओं को आवंटित किए गए। एंकर निवेशकों में ICICI Prudential Life Insurance Company, 3P India Equity Fund 1M, Edelweiss Life Insurance Company, Societe Generale-ODI और ASAS Global Fund Incorporated VCC Sub Fund शामिल रहे। वहीं, ICICI Prudential Smallcap Fund, Kotak MNC Fund और JM Flexi Cap Fund जैसी इक्विटी योजनाओं को भी शेयर आवंटित किए गए।

हीरो मोटर्स का 1,000 करोड़ का IPO 16 सितंबर से 18 सितंबर 2026 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है। इसमें 600 करोड़ का फ्रेश इश्यू और प्रमोटर्स ओपी मुंजाल होल्डिंग्स तथा

हीरो साइकिल्स की ओर से 400 करोड़ का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) शामिल है। निवेशक न्यूनतम 178 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं और इसके बाद 178 शेयरों के गुणक में बोली लगाई जा सकती है।

फ्रेश इश्यू से मिलने वाली राशि में से करीब ₹190 करोड़ का इस्तेमाल मौजूदा कर्ज के भुगतान या प्रीपेमेंट के लिए किया जाएगा। वहीं, करीब 200 करोड़ का उपयोग उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर स्थित कंपनी की सुविधा में क्षमता विस्तार, संभावित अधिग्रहण और अन्य रणनीतिक व सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

कंपनी ने इससे पहले भी आईपीओ (IPO) के लिए दो बार ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए थे। अगस्त 2024 में कंपनी ने 900 करोड़ के आईपीओ (IPO) के लिए दस्तावेज दाखिल किए थे, जिसे अक्टूबर 2024 में वापस ले लिया गया। इसके बाद जुलाई 2025 में 1,200 करोड़ के IPO के लिए दोबारा आवेदन किया गया था। मौजूदा इश्यू में फ्रेश इश्यू घटकर 600 करोड़ रह गया है, जबकि OFS का हिस्सा 400 करोड़ पर बरकरार है। ऊपरी प्राइस बैंड पर कंपनी का वैल्यूएशन करीब 3,815 करोड़ रुपये है।

हीरो मोटर्स एक इंटीग्रेटेड पावरट्रेन सिस्टम प्रोवाइडर है, जो इलेक्ट्रिक और नॉन-इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के लिए डिजाइन, प्रोटोटाइपिंग, वैलिडेशन और डेवलपमेंट सेवाएं देती है। कंपनी के उत्पाद दोपहिया, परफॉर्मेंस ऑटोमोटिव, ई-बाइक, ऑफ-रोड वाहन, इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों, हेवी-ड्यूटी वाहनों और eVTOL जैसे सेगमेंट में इस्तेमाल होते हैं।

कंपनी के ग्राहकों में बीएमडब्ल्यू (BMW), डुकाटी मोटर होल्डिंग, Enviolo International, Formula Motorsport, Hummingbird EV और HWA AG सहित कई ग्लोबल ई-बाइक निर्माता और एयरोस्पेस मोबिलिटी कंपनियां शामिल हैं। IPO के बुक-रनिंग लीड मैनेजर ICICI  आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, डैम कैपिटल एडवाइजर्स और जेएम फाइनेंशियल हैं, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज़ इश्यू का रजिस्ट्रार है। कंपनी के शेयर NSE और BSE पर लिस्ट होने प्रस्तावित हैं।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities