IIM कलकत्ता ने शुरू किया एआई-पावर्ड प्रोडक्ट मैनेजमेंट प्रोग्राम

IIM कलकत्ता ने शुरू किया एआई-पावर्ड प्रोडक्ट मैनेजमेंट प्रोग्राम

IIM कलकत्ता ने शुरू किया एआई-पावर्ड प्रोडक्ट मैनेजमेंट प्रोग्राम
टाइम्सप्रो के सहयोग से शुरू किए गए नौ महीने के इस प्रोग्राम में एआई आधारित प्रोडक्ट रणनीति, ग्राहक व्यवहार की समझ और नेतृत्व कौशल के साथ प्रैक्टिकल लर्निंग और कैंपस इमर्शन पर दिया जाएगा जोर।


इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कलकत्ता (IIM कलकत्ता) ने कामकाजी पेशेवरों के लिए अपना पहला एआई-पावर्ड प्रोडक्ट मैनेजमेंट प्रोग्राम शुरू किया है। इसका उद्देश्य पेशेवरों को तेजी से एआई आधारित होते बिजनेस माहौल में प्रोडक्ट मैनेजमेंट के लिए जरूरी रणनीतिक, विश्लेषणात्मक और नेतृत्व कौशल से लैस करना है। इस प्रोग्राम के तहत प्रोडक्ट रणनीति, ग्राहकों की जरूरतों पर आधारित नए इनोवेशन, एआई की मदद से निर्णय लेने और प्रोडक्ट के जरिए बिजनेस ग्रोथ पर फोकस किया जाएगा।

टाइम्सप्रो के सहयोग से शुरू किया गया यह नौ महीने का ब्लेंडेड लर्निंग प्रोग्राम ऐसे समय में आया है, जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोडक्ट डेवलपमेंट और ग्राहकों से जुड़ने के तरीकों को तेजी से बदल रहा है। अब प्रोडक्ट मैनेजर्स की जिम्मेदारी केवल प्रोडक्ट रोडमैप तैयार करने, यूजर्स की जरूरतों को समझने और प्रोडक्ट के पूरे लाइफसाइकल को मैनेज करने तक सीमित नहीं है। उनसे बड़े स्तर पर ग्राहकों के व्यवहार को समझने, नए बाजार अवसरों की पहचान करने और प्रोडक्ट डेवलपमेंट को बेहतर बनाने के लिए डेटा और अनुमान आधारित जानकारियों का इस्तेमाल करने की भी अपेक्षा की जाती है।

इस प्रोग्राम के जरिए प्रतिभागी एआई आधारित प्रोडक्ट रणनीति तैयार करना, बेहतर निर्णय लेने के लिए एनालिटिक्स का इस्तेमाल करना, ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार इनोवेशन करना और प्रोडक्ट लॉन्च की प्रभावी रणनीति बनाना सीखेंगे। इसके साथ ही उन्हें बिजनेस ग्रोथ और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में योगदान देने वाले प्रोडक्ट से जुड़े प्रोजेक्ट्स का नेतृत्व करने के लिए भी तैयार किया जाएगा।

Ai और प्रोडक्ट लीडरशिप पर IIM कलकत्ता का फोकस

प्रोग्राम की शुरुआत पर आईआईएम कलकत्ता के प्रोग्राम डायरेक्टर प्रो. प्रशांत मिश्रा और प्रो. सौम्यकांति चक्रवर्ती ने कहा, "एआई किसी प्रोडक्ट टीम को यह समझने में काफी मदद कर सकता है कि ग्राहक क्या कर रहे हैं, लेकिन यह फैसला नहीं कर सकता कि किन समस्याओं पर सबसे पहले ध्यान देना चाहिए। इसके लिए सही समझ, बिजनेस की जानकारी और उपलब्ध तथ्यों का विश्लेषण करने की क्षमता जरूरी है। हमारा उद्देश्य इस प्रोग्राम के जरिए पेशेवरों को बेहतर सवाल पूछने और किसी प्रोडक्ट में बड़े निवेश से पहले सही निर्णय लेने में सक्षम बनाना है।"

टाइम्सप्रो के वाइस प्रेसिडेंट एवं बिजनेस हेड - एग्जीक्यूटिव एजुकेशन श्रीधर नागराजाचार ने कहा, "कंपनियां अब प्रोडक्ट से जुड़े पेशेवरों से तकनीक के साथ-साथ उसके पीछे के बिजनेस मॉडल को समझने की भी अपेक्षा करती हैं। इसके लिए केवल एआई टूल्स की जानकारी होना पर्याप्त नहीं है। आईआईएम कलकत्ता के साथ हमारी साझेदारी ग्राहकों पर रिसर्च, प्रोडक्ट एनालिटिक्स और गो-टू-मार्केट रणनीति को एक साथ लाती है, ताकि प्रतिभागी इस सीख का इस्तेमाल अपने संगठनों के प्रोडक्ट्स में कर सकें।"

प्रोडक्ट डेवलपमेंट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते इस्तेमाल के कारण ऐसे पेशेवरों की मांग बढ़ रही है, जो तकनीकी जानकारी के साथ रणनीतिक और व्यावसायिक समझ भी रखते हों। फॉरेस्टर की अप्रैल 2026 की रिसर्च के अनुसार, 2025 में 84% प्रोडक्ट मैनेजर्स ने बताया कि उनके संगठनों ने अपने कम से कम कुछ प्रोडक्ट्स में जनरेटिव एआई को शामिल किया था। वर्ष 2024 में यह आंकड़ा 58% था।

प्रोडक्ट मैनेजर्स, उद्यमियों और बिजनेस लीडर्स के लिए प्रोग्राम

यह प्रोग्राम उन लोगों के लिए तैयार किया गया है, जो प्रोडक्ट मैनेजमेंट में करियर बनाना चाहते हैं। इसमें मिड-लेवल और सीनियर-लेवल पेशेवर, टेक्नोलॉजी और डेटा विशेषज्ञ, उद्यमी, स्टार्टअप फाउंडर्स और बिजनेस एवं फंक्शनल लीडर्स आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कम से कम तीन साल का प्रोफेशनल अनुभव और किसी भी विषय में मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन डिग्री या डिप्लोमा (10+2+3) होना जरूरी है। अंतरराष्ट्रीय उम्मीदवारों के पास भी अपने देश के मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन डिग्री या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

12 मॉड्यूल में सिखाई जाएगी एआई आधारित प्रोडक्ट रणनीति

एआई-पावर्ड प्रोडक्ट मैनेजमेंट प्रोग्राम में कुल 12 मॉड्यूल शामिल हैं। इनमें प्रोडक्ट मैनेजमेंट की बुनियादी समझ, प्रोडक्ट थिंकिंग, प्रोडक्ट रणनीति और रोडमैप तैयार करना, डिजाइन थिंकिंग, यूजर एक्सपीरियंस, प्रोडक्ट एनालिटिक्स और डेटा आधारित निर्णय लेना जैसे विषय शामिल हैं। इसके अलावा गो-टू-मार्केट रणनीति, प्रोडक्ट लॉन्च, एआई आधारित प्रोडक्ट मैनेजमेंट और प्रोडक्ट लीडरशिप पर भी पढ़ाया जाएगा।

प्रोग्राम के तहत प्रतिभागियों को एक कैपस्टोन प्रोजेक्ट भी पूरा करना होगा। इसमें वे पूरे पाठ्यक्रम के दौरान सीखी गई जानकारियों का इस्तेमाल वास्तविक प्रोडक्ट मैनेजमेंट से जुड़ी चुनौतियों को हल करने में करेंगे। इसके साथ ही आईआईएम कलकत्ता कैंपस में दो बार दो-दो दिन के कैंपस इमर्शन सेशन भी आयोजित किए जाएंगे।

ऑनलाइन क्लास और कैंपस इमर्शन के जरिए होगी पढ़ाई

IIM कलकत्ता के फैकल्टी सदस्य टाइम्सप्रो के इंटरैक्टिव लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से लाइव ऑनलाइन क्लास लेंगे। पढ़ाई के दौरान केस स्टडी, वास्तविक बिजनेस परिस्थितियों, इंटरैक्टिव सिमुलेशन, प्रोजेक्ट और प्रैक्टिकल लर्निंग एक्सरसाइज को शामिल किया जाएगा।

कैंपस इमर्शन के दौरान प्रतिभागियों को संस्थान में सीधे फैकल्टी सदस्यों के साथ अकादमिक चर्चा और सीखने का अवसर मिलेगा। संस्थान लिखित मूल्यांकन, ऑनलाइन परीक्षाओं और प्रोजेक्ट वर्क के आधार पर प्रतिभागियों का आकलन करेगा। प्रोग्राम की सभी आवश्यक शर्तें सफलतापूर्वक पूरी करने वाले प्रतिभागियों को आईआईएम कलकत्ता की ओर से सर्टिफिकेट ऑफ कंप्लीशन दिया जाएगा।


Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities