IITF 2026 में 600 स्टार्टअप्स की तकनीकी उपलब्धियों का प्रदर्शन, पीयूष गोयल ने किया उद्घाटन

IITF 2026 में 600 स्टार्टअप्स की तकनीकी उपलब्धियों का प्रदर्शन, पीयूष गोयल ने किया उद्घाटन

IITF 2026 में 600 स्टार्टअप्स की तकनीकी उपलब्धियों का प्रदर्शन, पीयूष गोयल ने किया उद्घाटन
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के 45वें संस्करण में Deep Tech, Agri-Tech, Drones, Space Technology, Healthcare और EdTech से जुड़ी Startups लेंगी हिस्सा; 14 से 27 नवंबर तक Bharat Mandapam में होगा आयोजन


भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2026 में इस बार करीब 600 भारतीय Startups अपनी तकनीकी उपलब्धियों और नए इनोवेशन का प्रदर्शन करेंगी। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 13 नवंबर को नई दिल्ली के Bharat Mandapam में 45वें India International Trade Fair का उद्घाटन करेंगे।

India Trade Promotion Organisation (ITPO) द्वारा आयोजित यह मेला 14 से 27 नवंबर तक चलेगा। इस वर्ष मेले की थीम ‘विकास और विरासत’ रखी गई है। मेले के तहत हॉल 14 में विशेष रूप से तैयार किए गए ‘Hall of Inspiration’ में देशभर की करीब 600 Startups को अपने प्रोडक्ट, टेक्नोलॉजी और नए आइडिया प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। इनमें Deep Tech, EdTech, Agri-Tech, Drones, Space Technology और Healthcare जैसे क्षेत्रों में काम करने वाली कंपनियां शामिल होंगी।

Hall of Inspiration में दिखेंगे अलग-अलग क्षेत्रों के इनोवेशन

Hall of Inspiration का उद्देश्य Startups को अपने इनोवेशन प्रदर्शित करने, संभावित खरीदारों से जुड़ने और नए बिजनेस अवसर तलाशने के लिए एक मंच उपलब्ध कराना है। इस पहल के जरिए विशेष रूप से टियर-2 और टियर-3 शहरों से उभरने वाले नए उद्यमों को भी बड़े बाजार तक पहुंच बनाने का अवसर मिलेगा।

ITPO के चेयरमैन जावेद अशरफ ने कहा, “इस वर्ष हमने युवाओं पर विशेष ध्यान दिया है। Hall of Inspiration में Deep Tech से लेकर Agri-Tech, Drones, Space, Healthcare और EdTech तक के क्षेत्रों की लगभग 600 Startups अपने काम का प्रदर्शन करेंगी। हमें उम्मीद है कि यह पहल भारत के युवाओं को प्रेरित करेगी।”

व्यापार मेले के 45वें संस्करण में 17 हॉल में 3,500 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा लेंगे। इसके लिए 1 लाख वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों, 51 केंद्रीय मंत्रालयों, सरकारी विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की भागीदारी होगी। इसके अलावा, 11 देशों के प्रदर्शक भी मेले में शामिल होंगे।

32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की होगी भागीदारी

इस वर्ष बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश को Partner States बनाया गया है। वहीं, असम, दिल्ली, झारखंड और पश्चिम बंगाल Focus States के रूप में शामिल होंगे।

मेले में One District One Product (ODOP) Pavilion भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसमें 21 राज्यों की भागीदारी होगी। इस पवेलियन में अलग-अलग जिलों के विशेष उत्पादों, हस्तशिल्प और स्थानीय व्यंजनों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके जरिए स्थानीय कारोबार, पारंपरिक उद्योगों और क्षेत्रीय उत्पादों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।

इसके अलावा, मेले में Playverse@Mandapam भी आकर्षण का हिस्सा होगा। यह एक इंटरैक्टिव डिजिटल अनुभव है, जिसमें मनोरंजन और शिक्षा को एक साथ जोड़ा गया है। आगंतुकों के लिए भारतीय और अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों के साथ 90 से अधिक फूड आउटलेट भी उपलब्ध होंगे।

Startups और MSMEs को मिलेंगे बिजनेस नेटवर्किंग के अवसर

IITF 2026 में Startups और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) को बिजनेस नेटवर्किंग के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके तहत कंपनियां संभावित बिजनेस पार्टनर्स, खरीदारों और निवेश से जुड़े लोगों के साथ संपर्क स्थापित कर सकेंगी।

ITPO भारतीय Startups को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच दिलाने के लिए VivaTech (पेरिस) और Singapore FinTech Festival जैसे वैश्विक प्लेटफॉर्म पर भी अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहा है। इससे भारतीय उद्यमों को अपने इनोवेशन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने और नए बाजारों से जुड़ने में मदद मिलेगी।

आज 14 नवंबर से शुरू होगा आम लोगों के लिए प्रवेश

व्यापार मेले के शुरुआती पांच दिन यानी 14 से 18 नवंबर तक केवल बिजनेस विजिटर्स के लिए प्रवेश रहेगा। आम लोगों के लिए मेला 19 से 27 नवंबर तक खुला रहेगा।

मेले का समय सुबह 10 बजे से शाम 7:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। आम आगंतुकों को शाम 5:30 बजे तक प्रवेश की अनुमति होगी। टिकट IITF की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के 55 मेट्रो स्टेशनों से बुक किए जा सकेंगे।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities