LeSol Group गुजरात में 7 एकड़ में लगाएगा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी, 2030 तक 10,000 नौकरियां देने का लक्ष्य

LeSol Group गुजरात में 7 एकड़ में लगाएगा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी, 2030 तक 10,000 नौकरियां देने का लक्ष्य

LeSol Group गुजरात में 7 एकड़ में लगाएगा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी, 2030 तक 10,000 नौकरियां देने का लक्ष्य
Umbergaon में बनने वाली नई Integrated Facility से उत्पादन क्षमता तीन गुना बढ़ेगी, वहीं अगले तीन वर्षों में 10,000 उम्मीदवारों को ट्रेनिंग देने की भी योजना है।


भारत की Electronics Manufacturing Services (EMS) और इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस कंपनी LeSol Group ने गुजरात के उमरगांव स्थित देहरी में नई Integrated Electronics Manufacturing Facility स्थापित करने की घोषणा की है। कंपनी ने इस परियोजना के लिए भूमि पूजन समारोह आयोजित किया। सात एकड़ में बनने वाली इस फैसिलिटी में 5 लाख वर्ग फुट से अधिक का कवर मैन्युफैक्चरिंग एरिया होगा। इससे LeSol की उत्पादन क्षमता तीन गुना बढ़ने के साथ मौजूदा संचालन को आधुनिक बनाने और ऑटोमेशन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। कंपनी का लक्ष्य वर्ष 2030 तक पूरे भारत में 10,000 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार पैदा करना और 1 लाख से ज्यादा अप्रत्यक्ष आजीविका के अवसरों को समर्थन देना है।

यह नई फैसिलिटी एक Integrated Manufacturing Hub के रूप में काम करेगी, जहां डिजाइन, कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स असेंबली और डिस्पैच का काम एक ही स्थान पर होगा। यहां लाइटिंग सिस्टम्स और कंट्रोल गियर, प्रिंटेड सर्किट बोर्ड असेंबली (PCBAs), बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS), टेलीकॉम, हेल्थकेयर और इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स सहित अन्य कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स का निर्माण किया जाएगा।

Backward Integration को मजबूत करने के लिए इस फैसिलिटी में Injection Moulding, Aluminium Extrusion और Coil Winding की इन-हाउस सुविधाएं भी होंगी। यह यूनिट Consumer Electronics, Automotive, Healthcare और Industrial Electronics क्षेत्रों में LeSol की बढ़ती मौजूदगी को मजबूत करेगी। वर्तमान में ग्रुप के पास 800 से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर्स का नेटवर्क, छह प्रोडक्ट कैटेगरी में 800 एक्टिव SKUs और 20 से अधिक Original Equipment Manufacturers (OEMs) के साथ साझेदारी है। कंपनी की योजना 2027 से BMS, Healthcare और Industrial EMS से जुड़ी नई क्षमताएं शुरू करने की भी है।

मैन्युफैक्चरिंग क्षमता और टेक्नोलॉजी को मिलेगा बढ़ावा

LeSol की मौजूदा उमरगांव यूनिट में पूरी तरह ऑटोमेटेड Surface Mount Technology (SMT) लाइन्स लगी हैं, जो हर घंटे 4.5 लाख कंपोनेंट्स लगाने में सक्षम हैं। ऑटोमेटेड इंस्पेक्शन सिस्टम की मदद से इन यूनिट्स में 98 प्रतिशत से अधिक First-Pass Yield और लगभग 95 प्रतिशत समय पर डिलीवरी का प्रदर्शन दर्ज किया गया है।

इस विस्तार पर LeSol Group के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ नमन शाह ने कहा, "हमें गुजरात में अपनी नई Integrated Electronics Manufacturing Facility के विकास की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। उमरगांव का नया प्लांट हमारी मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को मजबूत करेगा, उत्पादन क्षमता बढ़ाएगा और नए प्रोडक्ट्स को शामिल करने में मदद करेगा। पूरी क्षमता से काम शुरू होने पर इस फैसिलिटी से 1,500 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। साथ ही, यह भारत को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लक्ष्य में योगदान देगी। यह विस्तार भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने, क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं और जल्द ही इस बारे में अधिक जानकारी साझा करेंगे।"

शाह ने परियोजना के क्षेत्रीय प्रभाव पर आगे कहा, "मैन्युफैक्चरिंग के अलावा, यह नई फैसिलिटी दक्षिण गुजरात के औद्योगिक इकोसिस्टम को भी मजबूत करेगी। इससे सहायक कंपनियों, लॉजिस्टिक्स पार्टनर्स और सर्विस प्रोवाइडर्स को क्षेत्र में आने के अवसर मिलेंगे। साथ ही, स्थानीय स्तर पर कंपोनेंट की खरीद को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र में एक मजबूत तथा बेहतर इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लाई चेन विकसित करने में मदद मिलेगी।"

स्किल डेवलपमेंट इनिशिएटिव के तहत 10,000 उम्मीदवारों को मिलेगी ट्रेनिंग

मुख्य रूप  से इस परियोजना का भूमि पूजन समारोह पिछले महीने आयोजित किया गया था। इसमें वलसाड से लोकसभा सांसद और लोकसभा में व्हिप श्री धवल पटेल, उमरगांव से गुजरात विधानसभा के छह बार के विधायक श्री रमनलाल पटकर और वलसाड के BJP जिला प्रभारी एडवोकेट विनय शुक्ला मौजूद रहे। इस अवसर पर LeSol ने अमेरिका स्थित Open Range Capital Partners के साथ साझेदारी में अपना Workforce Development (WFD) Initiative भी शुरू किया। इसके तहत कंपनी उमरगांव में 'स्किल एंड ट्रेनिंग एक्सीलेंस सेंटर' स्थापित करेगी। इस सेंटर का लक्ष्य अगले तीन वर्षों में 10,000 से अधिक उम्मीदवारों को ट्रेनिंग देना है।

इस सेंटर में मैन्युफैक्चरिंग, क्वालिटी मैनेजमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग (ईआरपी) और सप्लाई चेन मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में कौशल विकसित करने पर ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा, अलग-अलग स्तरों पर काम करने वाले कर्मचारियों को भी नई ट्रेनिंग देकर उनके कौशल को बेहतर बनाया जाएगा।

इस पहल का उद्देश्य युवाओं को इंडस्ट्री की बदलती जरूरतों के अनुसार तैयार करना और उन्हें कॉलेज से निकलने के बाद कॉर्पोरेट वर्कफोर्स से जोड़ना है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत @2047 के विजन के अनुरूप भी है, जिसमें कौशल विकास, आत्मनिर्भरता और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मजबूत करने पर जोर दिया गया है।

इंडिया-अमेरिका पार्टनरशिप से वर्कफोर्स डेवलपमेंट को मिलेगा बढ़ावा

Open Range Capital Partners के को-फाउंडर, मैनेजिंग पार्टनर, प्रेसिडेंट और चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर सुरेश शर्मा
ने कहा, "कौशल की कमी आज पूरी दुनिया के सामने एक बड़ी चुनौती है। इसे हर स्तर पर दूर करने की जरूरत है। खासकर भारत जैसी तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था में, जहां डिजिटल युग के साथ एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग को अपनाया जा रहा है। हमें उमरगांव, गुजरात में LeSol Group के 'वर्कफोर्स डेवलपमेंट प्रोग्राम' के साथ साझेदारी करने पर गर्व है।"

उन्होंने आगे कहा कि यह साझेदारी LeSol के विकास को समर्थन देने के साथ दक्षिण गुजरात, पूरे राज्य और देश के औद्योगिक ढांचे को मजबूत करेगी। उनके अनुसार, यह सहयोग अलग-अलग उद्योगों में एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए India-US साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही, इससे भारत को विकसित भारत के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।


Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities