सही निवेश विकल्प चुनने के लिए अलग-अलग बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दरों की तुलना कैसे करें?

सही निवेश विकल्प चुनने के लिए अलग-अलग बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दरों की तुलना कैसे करें?

सही निवेश विकल्प चुनने के लिए अलग-अलग बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दरों की तुलना कैसे करें?
एक बेहतर विकल्प चुनने के लिए रिटर्न, निवेश की अवधि, ब्याज भुगतान का समय, समय से पहले पैसे निकालने की शर्तें और वित्तीय संस्थान की सुरक्षा जैसे पहलुओं पर भी ध्यान देना जरूरी है।


फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करते समय केवल सबसे ज्यादा ब्याज दर देखकर विकल्प चुनना सही नहीं है। एक बेहतर विकल्प चुनने के लिए रिटर्न, निवेश की अवधि, ब्याज भुगतान का समय, समय से पहले पैसे निकालने की शर्तें और वित्तीय संस्थान की सुरक्षा जैसे पहलुओं पर भी ध्यान देना जरूरी है।

अगर आप सबसे ज्यादा फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दर की तलाश में हैं, तो समान प्रकार और समान राशि वाली एफडी की तुलना करें। इसके साथ ही, मैच्योरिटी पर मिलने वाली कुल राशि की गणना करना भी जरूरी है, ताकि आप सही निवेश का फैसला ले सकें।

ब्याज दर से करें शुरुआत

विज्ञापन में दिखाई जाने वाली ब्याज दर हर निवेशक या निवेश अवधि पर लागू नहीं होती। बैंक और अन्य वित्तीय संस्थान आमतौर पर इन बातों के आधार पर अलग-अलग ब्याज दरें देते हैं:

} एफडी की अवधि
} निवेशक की उम्र
} जमा की जाने वाली राशि
} क्यूमुलेटिव या नॉन-क्यूमुलेटिव विकल्प
} ब्याज भुगतान की अवधि
} नई एफडी या पुरानी एफडी का रिन्यूअल

उदाहरण के लिए, वरिष्ठ नागरिकों के लिए दिखाई जाने वाली ब्याज दर 60 साल से कम उम्र के निवेशकों पर लागू नहीं हो सकती। इसी तरह, क्यूमुलेटिव एफडी की ब्याज दर और हर महीने ब्याज देने वाली एफडी की दर में भी अंतर हो सकता है। इसलिए ब्याज दरों की तुलना करते समय यह जरूर देखें कि कौन-सी दर आपकी उम्र, चुनी गई निवेश अवधि, जमा राशि और ब्याज भुगतान के विकल्प पर लागू होती है।

समान अवधि और ब्याज भुगतान विकल्पों की तुलना करें

सही तुलना के लिए एक जैसी एफडी योजनाओं को देखना जरूरी है। उदाहरण के लिए, पांच साल की क्यूमुलेटिव एफडी की तुलना एक साल की मासिक ब्याज भुगतान वाली एफडी से करना सही नहीं होगा। दोनों की अवधि और ब्याज मिलने का तरीका अलग होता है।

तुलना के लिए एक टेबल में इन जानकारियों को शामिल करें:

Comparison factor Institution A Institution B Institution C
   Investor category   Below 60 or senior citizen   Below 60 or senior citizen   Below 60 or senior citizen
   Deposit amount   Same amount   Same amount   Same amount
   Tenure   Same tenure   Same tenure   Same tenure
   Interest rate   Applicable rate   Applicable rate   Applicable rate
   Payout option   Cumulative or periodic   Cumulative or periodic   Cumulative or periodic
   Maturity amount   Estimated value   Estimated value   Estimated value
   Premature withdrawal rule   Review terms   Review terms   Review terms
   Credit rating or issuer details   Check official information   Check official information   Check official information


इस तरीके से आप केवल विज्ञापन में दिखाई गई ब्याज दर के आधार पर फैसला लेने के बजाय अपनी जरूरत के अनुसार बेहतर विकल्प चुन सकते हैं।

मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि का अंतर समझें 

ब्याज दर में छोटा सा अंतर भी जमा राशि और निवेश की अवधि बढ़ने के साथ बड़े अंतर में बदल सकता है। उदाहरण के लिए, अगर आप 5 लाख रुपये तीन साल के लिए जमा करते हैं और ब्याज सालाना चक्रवृद्धि आधार पर मिलता है, तो अलग-अलग ब्याज दरों पर मिलने वाली मैच्योरिटी राशि में अंतर हो सकता है।

Illustrative rate Approximate maturity amount Approximate interest earned
      6.50% p.a.       Rs. 6,03,975      Rs. 1,03,975
      6.75% p.a.       Rs. 6,08,238      Rs. 1,08,238
      6.95% p.a.       Rs. 6,11,663       Rs. 1,11,663
      7.30% p.a.       Rs. 6,17,688      Rs. 1,17,688


ये आंकड़े केवल उदाहरण के लिए हैं। वास्तविक रिटर्न ब्याज की गणना के तरीके, निवेश अवधि, भुगतान विकल्प और एफडी की शर्तों के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं।

एफडी कैलकुलेटर की मदद से आप अपनी जरूरत के अनुसार मिलने वाले रिटर्न का अनुमान लगा सकते हैं। इसके लिए जमा राशि, लागू ब्याज दर, निवेश अवधि और निवेशक की श्रेणी दर्ज करें। इससे केवल ब्याज दर देखने के बजाय मैच्योरिटी पर मिलने वाली कुल राशि की तुलना करना आसान हो जाता है।

क्यूमुलेटिव और नियमित ब्याज भुगतान के विकल्प समझें

पैसा बढ़ाने के लिए सबसे अच्छी एफडी ब्याज दर और नियमित आमदनी पाने के लिए सबसे अच्छा विकल्प अलग-अलग हो सकता है। एफडी में ब्याज भुगतान का विकल्प तय करता है कि आपको ब्याज कब मिलेगा। इसका असर लागू ब्याज दर पर भी पड़ सकता है।

FD option Interest treatment Suitable financial need
     Cumulative      Interest is reinvested and paid at maturity       Building a maturity corp
     Monthly      Interest is paid every month       Regular monthly expense
     Quarterly      Interest is paid every three months       Periodic cash flow
     Half-yearly      Interest is paid twice a year       Planned six-monthly expenses
     Annual      Interest is paid once a year       Yearly commitments


क्यूमुलेटिव एफडी में ब्याज जमा होता रहता है और उस पर चक्रवृद्धि ब्याज का लाभ मिल सकता है। वहीं, नॉन-क्यूमुलेटिव एफडी में निवेशक को हर महीने, तीन महीने या छह महीने में ब्याज मिलता है। हालांकि, नियमित ब्याज भुगतान वाले विकल्प की ब्याज दर क्यूमुलेटिव एफडी से कम हो सकती है।

समय से पहले एफडी तोड़ने की शर्तें जांचें 

सही ब्याज दर चुनना तभी फायदेमंद है, जब एफडी की अवधि आपकी वित्तीय जरूरतों के अनुसार हो। अगर आप मैच्योरिटी से पहले एफडी से पैसा निकालते हैं, तो वित्तीय संस्थान की शर्तों के अनुसार मिलने वाला ब्याज कम हो सकता है।

एफडी बुक करने से पहले इन बातों की जांच करें:

} क्या शुरुआती अवधि में एफडी से पैसा निकालने की अनुमति है?
} समय से पहले पैसे निकालने पर ब्याज की गणना कैसे होगी?
} क्या ब्याज दर में कटौती की जाएगी?
} पैसे निकालने के लिए आवेदन कैसे करना होगा?
} पैसा वापस मिलने में कितना समय लगेगा?

बजाज फाइनेंस फिक्स्ड डिपॉजिट में आमतौर पर शुरुआती तीन महीनों के दौरान समय से पहले पैसे निकालने की अनुमति नहीं होती, हालांकि कुछ विशेष परिस्थितियों में इसकी छूट दी गई है। तीन से छह महीने के बीच एफडी निकालने पर कोई ब्याज नहीं मिलता। वहीं, छह महीने के बाद एफडी तोड़ने पर लागू शर्तों के अनुसार मूल ब्याज दर से 2 प्रतिशत कम ब्याज मिल सकता है। इसलिए एफडी की अवधि चुनते समय समय से पहले पैसे निकालने की शर्तों को समझना जरूरी है।

रिटर्न के साथ वित्तीय संस्थान की स्थिरता भी देखें

एफडी की ब्याज दर को अकेले देखकर निवेश का फैसला नहीं करना चाहिए। निवेश करने से पहले वित्तीय संस्थान की आर्थिक स्थिति, क्रेडिट रेटिंग, काम करने का रिकॉर्ड और एफडी से जुड़ी आधिकारिक शर्तों की भी जांच करें।

बजाज फाइनेंस फिक्स्ड डिपॉजिट को CRISIL AAA/STABLE और [ICRA]AAA(Stable) क्रेडिट रेटिंग मिली हुई है। ये रेटिंग वित्तीय दायित्वों का समय पर भुगतान करने की क्षमता के लिहाज से उच्च स्तर की सुरक्षा को दर्शाती हैं। हालांकि, निवेशकों को क्रेडिट रेटिंग के साथ एफडी की अवधि, ब्याज भुगतान की जरूरत और अपने वित्तीय लक्ष्यों को भी ध्यान में रखना चाहिए।

बजाज फाइनेंस एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) है, न कि बैंक। इसलिए इसकी एफडी की तुलना बैंक एफडी से करते समय संस्थान के प्रकार और लागू नियमों को अलग से समझना जरूरी है।

बजाज फाइनेंस की नई एफडी ब्याज दरें जांचें 

बजाज फाइनेंस की फिक्स्ड डिपॉजिट पर नीचे दी गई ब्याज दरें 11 जून 2025 से लागू थीं। ये दरें 15,000 रुपये से 3 करोड़ रुपये तक की जमा राशि के लिए थीं।

Investor category Tenure Cumulative rate Monthly payout rate
    Customer below 60      12-14 months       6.60% p.a.      6.41% p.a.
    Customer below 60      15-23 months       6.75% p.a.      6.55% p.a.
    Customer below 60      24-60 months       6.95% p.a.      6.74% p.a.
    Senior citizen      12-14 months       6.95% p.a.      6.74% p.a.
    Senior citizen      15-23 months       7.10% p.a.      6.88% p.a.
    Senior citizen      24-60 months       7.30% p.a.      7.07% p.a.


ब्याज दरों में समय-समय पर बदलाव हो सकता है। इसलिए एफडी में निवेश करने से पहले हमेशा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम ब्याज दरों की जांच करें।

अपने वित्तीय लक्ष्यों के अनुसार चुनें एफडी

सही फिक्स्ड डिपॉजिट का चुनाव आपकी आर्थिक जरूरतों और निवेश के उद्देश्य पर निर्भर करता है। अगर आपको जल्द पैसों की जरूरत है, तो कम अवधि की एफडी बेहतर विकल्प हो सकती है। वहीं, लंबी अवधि की एफडी से कुल रिटर्न अधिक मिल सकता है।

निवेश शुरू करने से पहले यह तय करें कि आपको कितनी राशि चाहिए और कितने समय में इसकी जरूरत होगी। इसके बाद अलग-अलग एफडी विकल्पों की तुलना करें और मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि की गणना करें। इससे आपको सोच-समझकर निवेश का फैसला लेने में मदद मिलेगी।

निष्कर्ष

फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए सबसे अच्छी ब्याज दर चुनने से पहले अलग-अलग बैंकों और वित्तीय संस्थानों की योजनाओं की अच्छी तरह तुलना करना जरूरी है। कई बार सबसे ज्यादा ब्याज दर केवल किसी विशेष आयु वर्ग या निवेश अवधि के लिए लागू होती है। अत: ऐसे में एफडी कैलकुलेटर की मदद से मैच्योरिटी राशि का अनुमान लगाकर आप अपनी जरूरत और वित्तीय लक्ष्यों के अनुसार सही निवेश विकल्प चुन सकते हैं।

(प्रस्तुति: बजाज फाइनेंस लिमिटेड; यह लेख कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी पर आधारित है।)


Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities