Lighthouse Learning ने हैदराबाद के Kennedy High The Global School के साथ की रणनीतिक साझेदारी

Lighthouse Learning ने हैदराबाद के Kennedy High The Global School के साथ की रणनीतिक साझेदारी

Lighthouse Learning ने हैदराबाद के Kennedy High The Global School के साथ की रणनीतिक साझेदारी
साझेदारी के जरिए स्कूल को शैक्षणिक विशेषज्ञता, डिजिटल लर्निंग सॉल्यूशंस, शिक्षक प्रशिक्षण और राष्ट्रीय नेटवर्क का मिलेगा लाभ


भारत के प्रमुख अर्ली चाइल्डहुड और के-12 एजुकेशन समूह Lighthouse Learning (पूर्व में EuroKids International) ने हैदराबाद के Kennedy High The Global School के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी का उद्देश्य स्कूल की दो दशक पुरानी शैक्षणिक विरासत को Lighthouse Learning की शैक्षणिक विशेषज्ञता, एकीकृत प्लेटफॉर्म और राष्ट्रीय नेटवर्क के साथ जोड़ना है। इसके जरिए विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए शैक्षणिक अवसरों को बेहतर बनाने के साथ स्कूल के विकास के अगले चरण को गति देने पर ध्यान दिया जाएगा।

साल 2005 में डॉ. एम. शिव कुमार रेड्डी द्वारा स्थापित Kennedy High The Global School हैदराबाद के बचुपल्ली में स्थित एक को-एजुकेशनल डे स्कूल है। पांच एकड़ में फैले इस कैंपस में प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12वीं तक सीबीएसई और Cambridge Assessment International Education (CAIE) पाठ्यक्रम की सुविधा उपलब्ध है। पिछले दो दशकों में स्कूल ने शैक्षणिक उपलब्धियों, व्यापक लर्निंग प्रोग्राम और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के जरिए हैदराबाद में अपनी पहचान बनाई है।

शैक्षणिक गुणवत्ता और डिजिटल लर्निंग पर रहेगा फोकस

इस साझेदारी के तहत Kennedy High को Lighthouse Learning के एकीकृत शैक्षणिक प्लेटफॉर्म और समूह की अन्य संस्थाओं की बेहतर कार्यप्रणालियों का लाभ मिलेगा। इसमें एक विशेष Central Education Team शामिल है, जो शिक्षण पद्धति, पाठ्यक्रम तैयार करने, मूल्यांकन और फैकल्टी डेवलपमेंट में सहयोग करेगी।

इसके अलावा, स्कूल को नियमित ऑडिट और सर्टिफिकेशन से समर्थित हेल्थ एंड सेफ्टी फ्रेमवर्क का लाभ मिलेगा। समूह का Centre of Well-Being विद्यार्थियों के सामाजिक, भावनात्मक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ समावेशी शिक्षा को मजबूत करने में सहयोग करेगा। वहीं, Lighthouse Digital Labs सुरक्षित और बच्चों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तकनीकी समाधान विकसित करेगा, जिससे शिक्षण और सीखने की प्रक्रिया को बेहतर बनाया जा सके।

नेतृत्व विकास और शिक्षक प्रशिक्षण को मिलेगी प्राथमिकता

साझेदारी के तहत स्कूल के नेतृत्व विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों और शिक्षकों को Lighthouse Learning के राष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ने और विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने के अवसर मिलेंगे। प्रोफेशनल डेवलपमेंट, साझा शिक्षण पद्धतियों और विचारों व विशेषज्ञता के आदान-प्रदान के माध्यम से दोनों संस्थान Kennedy High की मौजूदा शैक्षणिक क्षमताओं को और मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे।

Lighthouse Learning Group के फाउंडर और ग्रुप सीईओ प्रजोध राजन ने कहा कि पिछले दो दशकों में Kennedy High ने हैदराबाद में शैक्षणिक उत्कृष्टता और समग्र शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। स्कूल की अलग-अलग लर्निंग पाथवे उपलब्ध कराने और विद्यार्थियों को मजबूत शैक्षणिक आधार के साथ वैश्विक दृष्टिकोण देने की प्रतिबद्धता समूह की सोच से मेल खाती है।

उन्होंने कहा कि इस रणनीतिक साझेदारी के जरिए समूह अपनी शैक्षणिक विशेषज्ञता, नेतृत्व विकास क्षमताओं, हेल्थ एंड सेफ्टी सिस्टम और टेक्नोलॉजी आधारित लर्निंग सॉल्यूशंस के माध्यम से स्कूल की मौजूदा क्षमताओं को आगे बढ़ाना चाहता है। उन्होंने Kennedy High का Lighthouse Learning परिवार में स्वागत करते हुए इस सहयोग को लेकर उत्साह जताया।

Kennedy High के विकास के नए चरण की तैयारी

Kennedy High The Global School के डायरेक्टर डॉ. एम. शिव कुमार रेड्डी ने कहा कि स्कूल की स्थापना के समय उनका उद्देश्य विद्यार्थियों को मजबूत शैक्षणिक आधार और वैश्विक दृष्टिकोण प्रदान करने के साथ उनकी व्यक्तिगत क्षमताओं और मूल्यों को विकसित करना था। पिछले दो दशकों से यही सोच स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था का आधार रही है।

उन्होंने कहा कि विकास के अगले चरण में ऐसे साझेदार की जरूरत थी, जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति स्कूल की प्रतिबद्धता को समझता हो। Lighthouse Learning की शैक्षणिक विशेषज्ञता, राष्ट्रीय नेटवर्क और क्षमताएं विद्यार्थियों व शिक्षकों के लिए नए अवसर तैयार करने में मदद करेंगी। साथ ही, स्कूल की मूल पहचान और शैक्षणिक मूल्यों को भी बरकरार रखा जाएगा।

इस साझेदारी में LoEstro Advisors ने एक्सक्लूसिव स्ट्रैटेजिक एडवाइजर की भूमिका निभाई। वहीं, Quillon Partners ने कानूनी सलाहकार के रूप में और EY तथा Transaction Square ने वित्तीय सलाहकार के रूप में सहयोग किया।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities