प्रमुख एडटेक स्टार्टअप UNIVO ने ChatGPT पर विज्ञापन शुरू किया

प्रमुख एडटेक स्टार्टअप UNIVO ने ChatGPT पर विज्ञापन शुरू किया

प्रमुख एडटेक स्टार्टअप UNIVO ने ChatGPT पर विज्ञापन शुरू किया
लर्नर्स द्वारा डिग्री की जानकारी के लिए तेजी से संवाद आधारित AI का इस्तेमाल किए जाने के बीच, UNIVO ने अपने यूनिवर्सिटी पार्टनर्स के लिए इस सुविधा को सबसे पहले शुरू किया है।


एडटेक स्टार्टअप UNIVO Education ने अपने यूनिवर्सिटी पार्टनर्स के लिए संवाद आधारित AI विज्ञापन शुरू कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ChatGPT पर कैंपेन चलाने वाला पहला प्रमुख भारतीय एडटेक ब्रांड बन गई है। यह सुविधा कई प्रोग्राम्स के लिए शुरू की गई है और इसे किसी कॉमर्स मीडिया बिचौलिये के जरिए नहीं, बल्कि UNIVO सीधे संचालित कर रहा है।

यह कदम OpenAI द्वारा भारत में ChatGPT पर विज्ञापन की सुविधा बढ़ाने के बाद उठाया गया है। बाजार में शुरुआती अधिकांश विज्ञापनदाताओं ने थर्ड-पार्टी पार्टनर्स के जरिए इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया है। वहीं, UNIVO ने इस सुविधा को खुद विकसित किया है और इसका संचालन भी सीधे कंपनी कर रही है।

संवाद आधारित AI की ओर बढ़ रहा है कोर्स सर्च

ऑनलाइन डिग्री की तलाश कर रहा कोई संभावित लर्नर आमतौर पर दो या तीन साल के लिए महत्वपूर्ण फैसला ले रहा होता है। इसमें काफी खर्च शामिल होता है और इसका असर उसके करियर पर पड़ सकता है। अब तक इस तरह की जानकारी के लिए सर्च इंजन, तुलना वाली वेबसाइट्स और कॉलेज फोरम का इस्तेमाल किया जाता रहा है। लेकिन अब बदलाव इस बात में हो रहा है कि यह खोज कहां से शुरू होती है। तेजी से यूजर्स प्रोग्राम्स के बारे में जानकारी लेने, विकल्पों की तुलना करने और जटिल फैसलों को समझने के लिए संवाद आधारित AI का इस्तेमाल कर रहे हैं। कई यूजर्स इन प्लेटफॉर्म्स को सामान्य सर्च रिजल्ट्स की सूची की तुलना में अधिक भरोसेमंद और संदर्भ के हिसाब से बेहतर जानकारी का स्रोत मानते हैं। ऐसे में UNIVO के लिए इन संवादों में मौजूद रहना महत्वपूर्ण हो गया है।

“कोर्स की खोज हमारे सामने ही बदल रही है,” UNIVO Education के सीईओ नितिन गोलानी ने कहा। “लर्नर्स अब सर्च बॉक्स में सिर्फ तीन शब्द नहीं लिख रहे हैं। वे अपनी स्थिति के बारे में विस्तार से बता रहे हैं, यह पूछ रहे हैं कि छोटे शहर में पूर्णकालिक नौकरी करने वाले व्यक्ति के लिए कौन-सा कोर्स बेहतर रहेगा और उन्हें सोच-समझकर दिया गया जवाब चाहिए। अगर सवाल इसी जगह पूछा जा रहा है, तो किसी भरोसेमंद संस्थान का उस बातचीत में मौजूद रहना जरूरी है।”

यह सुविधा UNIVO के व्यापक लर्नर डिस्कवरी और एंगेजमेंट प्लेटफॉर्म का हिस्सा है, जिसे कंपनी अपने यूनिवर्सिटी पार्टनर्स के लिए खुद तैयार और संचालित करती है। इन कार्यक्रमों के जरिए अब भारतीय उच्च शिक्षा क्षेत्र में सबसे बड़े ऑनलाइन लर्निंग नेटवर्क में से एक तैयार हुआ है। यह नेटवर्क 2.5 लाख से अधिक लर्नर्स, 16,500 पिन कोड और 150 से अधिक देशों तक पहुंच रखता है। इसकी पहुंच भारत के जिला स्तर के शहरों से लेकर दुनियाभर के कार्यस्थलों तक है।

UNIVO ने लर्नर डिस्कवरी प्लेटफॉर्म का विस्तार किया

जैसे-जैसे संवाद आधारित AI कोर्स की जानकारी हासिल करने का एक प्रमुख माध्यम बन रहा है, UNIVO ऐसी तकनीक विकसित कर रहा है, जो संभावित लर्नर्स को उनकी जरूरत के अनुसार सही शिक्षा विकल्प चुनने में मदद कर सके। भारत में अगले दशक के दौरान करोड़ों नए लर्नर्स के उच्च शिक्षा से जुड़ने की उम्मीद है। इनमें से कई लर्नर्स आवेदन फॉर्म भरने से पहले सवाल पूछकर और अलग-अलग विकल्पों की जानकारी लेकर अपनी शिक्षा यात्रा शुरू करेंगे।

UNIVO के लिए यह बदलाव बताता है कि उच्च शिक्षा की ओर बढ़ने वाली यात्रा तेजी से एक बातचीत से शुरू हो रही है। ऐसे में लर्नर की शुरुआती खोज के समय मौजूद रहना सिर्फ मीडिया रणनीति नहीं है, बल्कि उस समय और उस जगह शिक्षा तक पहुंच उपलब्ध कराने का प्रयास है, जहां लर्नर्स उसकी तलाश कर रहे हैं।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities