ALLEN Career Institute ने अमन माहेश्वरी की डायरेक्टर के रूप में नियुक्ति के साथ बोर्ड ट्रांजिशन पूरा किया

ALLEN Career Institute ने अमन माहेश्वरी की डायरेक्टर के रूप में नियुक्ति के साथ बोर्ड ट्रांजिशन पूरा किया

ALLEN Career Institute ने अमन माहेश्वरी की डायरेक्टर के रूप में नियुक्ति के साथ बोर्ड ट्रांजिशन पूरा किया
ALLEN ने नई पीढ़ी के नेतृत्व की दिशा में बढ़ाया कदम, अमन माहेश्वरी की नियुक्ति के साथ बोर्ड ट्रांजिशन पूरा; अविरल, आनंद और केशव माहेश्वरी के साथ अगली पीढ़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी


ALLEN Career Institute ने अमन माहेश्वरी को अपने Board of Directors में नियुक्त किया है। इसके साथ ही ALLEN ने अपने सभी चार फाउंडर्स से अगली पीढ़ी को बोर्ड की जिम्मेदारियां सौंपने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। यह नियुक्ति ALLEN के लंबे समय के उस विजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका उद्देश्य अगले 100 वर्षों तक एक मजबूत और भविष्य के लिए तैयार संस्थान के रूप में आगे बढ़ना है।

अमन माहेश्वरी, अगली पीढ़ी के डायरेक्टर्स अविरल माहेश्वरी, आनंद माहेश्वरी और केशव माहेश्वरी के साथ बोर्ड में शामिल हुए हैं। वह ALLEN की Global Studies Division का नेतृत्व करने का अनुभव रखते हैं। यही नहीं बल्कि भारत, संयुक्त अरब अमीरात, यूनाइटेड किंगडम और यूरोप में उनकी शिक्षा और कार्य अनुभव ने उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में एक अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण दिया है।

राजेश माहेश्वरी, फाउंडर, ALLEN Career Institute, ने कहा कि अमन की नियुक्ति के साथ ALLEN की यात्रा का एक महत्वपूर्ण अध्याय पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि अगली पीढ़ी के प्रत्येक डायरेक्टर की अपनी अलग ताकत है और ALLEN के अंतरराष्ट्रीय शिक्षा कारोबार को तैयार करने में अमन का अनुभव बोर्ड के लिए महत्वपूर्ण दृष्टिकोण लेकर आएगा।

अपने बड़े बेटे अमन माहेश्वरी का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में बोर्ड में स्वागत करते हुए डॉ. ब्रजेश माहेश्वरी, फाउंडर, ALLEN, ने कहा कि अमन ने संस्थान की वैश्विक शिक्षा पहलों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि अमन अपनी लगन, प्रतिबद्धता और दूरदृष्टि के साथ ALLEN की वृद्धि और उत्कृष्टता को नए मुकाम तक पहुंचाने में योगदान देते रहेंगे।

अमन माहेश्वरी ने कहा कि ALLEN की यात्रा के एक महत्वपूर्ण चरण में बोर्ड का हिस्सा बनना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने वैश्विक शिक्षा पहलों को तैयार करने और उनका विस्तार करने में अपने अनुभव का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वह अन्य डायरेक्टर्स और नेतृत्व टीम के साथ मिलकर ALLEN की बुनियाद को मजबूत करने, नए प्रयोगों को बढ़ावा देने, वैश्विक पहुंच का विस्तार करने और संस्थान की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे।

उदय शंकर, डायरेक्टर, ALLEN, ने कहा कि अमन की नियुक्ति फाउंडर्स के अनुभव, पेशेवर प्रबंधन और अगली पीढ़ी की नई ऊर्जा को एक साथ लाती है। वहीं नितिन कुकरेजा, सीईओ, ALLEN, ने कहा कि Global Studies Division का नेतृत्व करते हुए अमन ने जो भरोसा बनाया है, बोर्ड में उनकी नियुक्ति उसी का स्वाभाविक अगला कदम है। इस बदलाव के बाद ALLEN के पुनर्गठित Board of Directors में उदय शंकर चेयरमैन हैं। इसके अलावा अविरल माहेश्वरी, अमन माहेश्वरी, आनंद माहेश्वरी, केशव माहेश्वरी और प्रतीक गर्ग डायरेक्टर्स हैं।

अमन माहेश्वरी की भूमिका और पृष्ठभूमि

अमन माहेश्वरी जनवरी 2020 में ALLEN से जुड़ने के बाद से ALLEN की Global Studies Division के हेड के रूप में काम कर रहे हैं। उनका काम अंतरराष्ट्रीय स्नातक शिक्षा पर केंद्रित है। इसमें प्रवेश रणनीति, छात्रों को सलाह देना, मानकीकृत परीक्षा की तैयारी, छात्र प्रोफाइल तैयार करना और विदेश में उच्च शिक्षा के रास्ते विकसित करना शामिल है। उन्होंने छात्रों को Harvard, MIT, Oxford और अन्य QS Top-200 Universities सहित दुनिया के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में शिक्षा के अवसर हासिल करने में मदद की है।

दूसरी पीढ़ी के कारोबारी नेतृत्वकर्ता अमन ने यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट लंदन, यूके से एमबीए किया है। इसके अलावा उन्होंने बिट्स पिलानी, दुबई कैंपस से कंप्यूटर साइंस में बैचलर डिग्री हासिल की है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, कोटा, राजस्थान से पूरी की है।

शिक्षा और कारोबार के अलावा क्रिकेट भी अमन की अंतरराष्ट्रीय यात्रा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में क्रोएशिया का प्रतिनिधित्व किया है। इसमें फिनलैंड में 2022 और जर्मनी में 2024 में हुई विश्व कप क्वालीफाइंग प्रतियोगिताएं भी शामिल हैं। इसके अलावा वह क्रोएशिया और आसपास के यूरोपीय देशों में घरेलू क्रिकेट से भी जुड़े रहे हैं।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities