Maruti Suzuki ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए पांच स्टार्टअप्स के साथ की साझेदारी

Maruti Suzuki ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए पांच स्टार्टअप्स के साथ की साझेदारी

Maruti Suzuki ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए पांच स्टार्टअप्स के साथ की साझेदारी
ग्राहक अनुभव बेहतर बनाने और व्यवसायिक प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए मिलकर विकसित किए जाएंगे नए समाधान


Maruti Suzuki India Limited ने अपनी परिचालन दक्षता (Operational Efficiency) बढ़ाने और ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पांच स्टार्टअप्स MiniMines, Easework AI, Sarvam AI, Siftly और CodeMate AI को अपने साथ जोड़ा है। कंपनी इन स्टार्टअप्स के साथ मिलकर विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों के लिए नवाचार आधारित समाधान विकसित करेगी।

Maruti Suzuki India Limited के मैनेजिंग डायरेक्टर एंव सीईओ Hisashi Takeuchi ने कहा कि कंपनी लंबे समय से स्टार्टअप्स के साथ मिलकर वास्तविक व्यावसायिक चुनौतियों का समाधान खोजने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पांच नए स्टार्टअप्स के साथ सहयोग को लेकर कंपनी उत्साहित है।

उन्होंने बताया कि MiniMines कंपनी को उपयोग के अंत में पहुंच चुकी बैटरियों (End-of-Life Batteries) के सुरक्षित पुनर्चक्रण (Recycling) में सहायता करेगा, जबकि अन्य चार स्टार्टअप्स ग्राहक जुड़ाव को मजबूत करने और व्यवसायिक प्रक्रियाओं की दक्षता बढ़ाने में मदद करेंगे।

ये सभी स्टार्टअप्स Maruti Suzuki Incubation Program (MSIP) के पांचवें बैच (5th Cohort) के विजेता हैं। यह कार्यक्रम उद्यमिता और स्टार्टअप्स को समर्थन देने वाले IIM Bangalore के इनक्यूबेशन सेंटर NSRCEL (Nadathur S. Raghavan Centre for Entrepreneurial Learning) के सहयोग से आयोजित किया जाता है।

Maruti Suzuki ने स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने और वास्तविक व्यावसायिक समस्याओं के समाधान विकसित करने के लिए कई विशेष कार्यक्रम शुरू किए हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य नवाचार को बढ़ावा देना और तकनीक आधारित समाधानों को उद्योग में लागू करना है।

कंपनी ने जनवरी 2019 में Maruti Suzuki Accelerator कार्यक्रम शुरू किया था। इस पहल के माध्यम से कंपनी ऑटोमोबाइल निर्माण और मोबिलिटी क्षेत्र में ग्रोथ-स्टेज स्टार्टअप्स के साथ मिलकर अत्याधुनिक तकनीकी समाधान विकसित करती है और ओपन इनोवेशन को बढ़ावा देती है।

इसके बाद अगस्त 2020 में Maruti Suzuki Incubation Program की शुरुआत की गई, जिसका उद्देश्य भविष्य की मोबिलिटी को आकार देने वाले तकनीक-आधारित स्टार्टअप्स को समर्थन देना है। इस कार्यक्रम के तहत NSRCEL शुरुआती चरण के संभावनाशील स्टार्टअप्स की पहचान करता है, उन्हें विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करता है और IIM Bangalore के शैक्षणिक एवं उद्यमशीलता नेटवर्क तक पहुंच उपलब्ध कराता है।

वर्ष 2023 में कंपनी ने Nurture नामक प्री-इन्क्यूबेशन कार्यक्रम शुरू किया, जिसे IIM Calcutta Innovation Park के सहयोग से आइडिया-स्टेज स्टार्टअप्स के लिए तैयार किया गया है। इसके अलावा सितंबर 2025 में ISB Hyderabad के साथ मिलकर FundRays कार्यक्रम लॉन्च किया गया, जिसका उद्देश्य Maruti Suzuki के इनोवेशन कार्यक्रमों से जुड़े स्टार्टअप्स को निवेश के लिए तैयार करना है।

कंपनी के अनुसार, पिछले सात वर्षों में उसने लगभग 7,400 स्टार्टअप्स का मूल्यांकन किया है। इनमें से 250 से अधिक स्टार्टअप्स के साथ विभिन्न स्तरों पर काम किया गया, जबकि 38 स्टार्टअप्स को आधिकारिक साझेदार के रूप में जोड़ा गया है, जो कंपनी के व्यवसाय में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।


Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities