Miraj Cinemas ने दीपक अडवाणी को बनाया एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर

Miraj Cinemas ने दीपक अडवाणी को बनाया एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर

Miraj Cinemas ने दीपक अडवाणी को बनाया एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर
यह नियुक्ति कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर भुवनेश मेंदिरत्ता के निधन के बाद की गई है और इसे Miraj Cinemas के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।


दीपक अडवाणी मनोरंजन और सिनेमा प्रदर्शनी (Cinema Exhibition) उद्योग में दो दशकों से अधिक का अनुभव रखते हैं। इनमें से लगभग 14 वर्ष उन्होंने Miraj Cinemas के साथ बिताए हैं। इस दौरान उन्होंने कंपनी के संचालन को मजबूत बनाने, ग्राहकों के अनुभव को बेहतर करने और देशभर में कंपनी के विस्तार को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस नियुक्ति पर टिप्पणी करते हुए Miraj Group के ग्रुप सीईओ अरविंद जैन ने कहा, “दीपक पिछले 14 वर्षों से Miraj Cinemas परिवार का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। सिनेमा संचालन की उनकी गहरी समझ, उत्कृष्टता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और उद्योग का व्यापक अनुभव उन्हें हमारी भविष्य की योजनाओं का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त बनाता है। हमें विश्वास है कि वे हमारी मजबूत नींव को आगे बढ़ाते हुए कंपनी के विकास को नई गति देंगे।”

अपनी नई जिम्मेदारी पर दीपक अडवाणी, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, Miraj Cinemas ने कहा, “मैं इस जिम्मेदारी को पाकर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं और इसे पूरी निष्ठा तथा कृतज्ञता के साथ निभाऊंगा। हमारा फोकस देशभर में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने, दर्शकों के सिनेमा अनुभव को और बेहतर बनाने, नई तकनीकों को अपनाने और विश्वस्तरीय मनोरंजन उपलब्ध कराने पर रहेगा।”

Miraj Cinemas  देशभर में अपने मल्टीप्लेक्स नेटवर्क का लगातार विस्तार कर रहा है। कंपनी संचालन और तकनीकी नवाचारों के माध्यम से दर्शकों के फिल्म देखने के अनुभव को बेहतर बनाने के साथ-साथ नए बाजारों में अपनी मौजूदगी मजबूत करने पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है।


Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities