NCLT ने Sesa Care के Dabur India में मर्जर को दी मंजूरी

NCLT ने Sesa Care के Dabur India में मर्जर को दी मंजूरी

NCLT ने Sesa Care के Dabur India में मर्जर को दी मंजूरी
NCLT ने आयुर्वेदिक हेयर केयर ब्रांड Sesa Care के Dabur India के साथ मर्जर को मंजूरी दी, जिससे डील के इंटीग्रेशन की राह साफ हुई।


नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT), नई दिल्ली बेंच ने 24 सितंबर 2026 को हुई सुनवाई में Sesa Care Private Limited के Dabur India Limited के साथ मर्जर से जुड़ी स्कीम ऑफ अमलगमेशन को मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी अक्टूबर 2024 में पहली बार घोषित किए गए ट्रांजैक्शन की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और इससे मर्जर के इंटीग्रेशन का रास्ता साफ हुआ है। हालांकि, इसके लिए जरूरी स्टैच्यूटरी फाइलिंग्स और अन्य औपचारिकताएं पूरी करना अभी बाकी है।

इस ट्रांजैक्शन के तहत Dabur India ने शुरुआत में मौजूदा शेयरहोल्डर True North से Sesa Care के पेड-अप क्यूमुलेटिव रिडीमेबल प्रेफरेंस शेयर्स में 51% हिस्सेदारी हासिल की थी। इस स्कीम को 2 मई 2026 को हुई बैठकों में Dabur India के इक्विटी शेयरहोल्डर्स और अनसिक्योर्ड क्रेडिटर्स से मंजूरी मिल गई थी। इसके बाद जरूरी रेग्युलेटरी अप्रूवल्स भी मिले। मर्जर स्कीम के तहत बाकी स्टैच्यूटरी फाइलिंग्स और शर्तें पूरी होने के बाद यह मर्जर प्रभावी होगा।

Sesa Care आयुर्वेदिक हेयर केयर मार्केट में एक स्थापित ब्रांड है। इस मर्जर से Dabur India की हेयर केयर कैटेगरी में मौजूदगी मजबूत होने की उम्मीद है और यह उसके मौजूदा पोर्टफोलियो को भी पूरा करेगा। वहीं, Sesa Care को Dabur के डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और इंटरनेशनल मार्केट रीच का फायदा मिल सकेगा।

वहीं मोहित मल्होत्रा, ग्लोबल सीईओ, डाबर इंडिया ने कहा “NCLT की मंजूरी Sesa Care के साथ हमारी जर्नी में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। Sesa Care एक प्रीमियम ब्रांड है, जिसकी आयुर्वेद में मजबूत पहचान है और यह हमारे मौजूदा हेयर केयर पोर्टफोलियो के साथ अच्छी तरह जुड़ता है। हमें दोनों बिजनेस को साथ लाकर Sesa Care को एक मजबूत और बड़ा ब्रांड बनाने की महत्वपूर्ण संभावनाएं दिखाई देती हैं।”

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities