Newgen Software ने IIT Madras के AI Club के साथ मिलकर आयोजित देशव्यापी इनोवेशन चैलेंज 'OIEquestra: The Quest for What's Next' के विजेताओं की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य देश के युवा टेक्नोलॉजी टैलेंट को वास्तविक कारोबारी चुनौतियों के लिए AI आधारित समाधान विकसित करने का अवसर देना था।
Newgen की 'Ahead of What's Ahead' सोच पर आधारित इस चैलेंज में प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों के छात्रों को AI के नए उपयोग तलाशने और एंटरप्राइज से जुड़ी समस्याओं के समाधान तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
भारत के 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य यानी Viksit Bharat @ 2047 की दिशा में इनोवेशन, तकनीकी प्रतिभाओं और स्वदेशी क्षमताओं को बढ़ावा देना महत्वपूर्ण है। Newgen के अनुसार, इसके लिए इंडस्ट्री और शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग जरूरी है। OIEquestra इसी दिशा में एक पहल है, जो छात्रों को शैक्षणिक ज्ञान को वास्तविक कारोबारी जरूरतों से जोड़ने का अवसर देती है।
1,800 से अधिक टीमों ने लिया हिस्सा, 140 पहुंचीं फाइनल में
इस प्रतियोगिता में देशभर के 30 से अधिक IITs, NITs और प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों की 1,800 से ज्यादा टीमों ने भाग लिया। कई चरणों में मूल्यांकन, मेंटरशिप और समाधान विकास के बाद 140 टीमें अंतिम चरण में पहुंचीं।
प्रतियोगिता की शीर्ष तीन विजेता टीमें रहीं:
} First Byte, IIT Madras: विजेता
} Wizards, IIT Roorkee: प्रथम उपविजेता
} SheCodes, Chennai Institute of Technology (CIT): द्वितीय उपविजेता
विजेता टीमों को उनके इनोवेशन, तकनीकी क्षमता और उपयोगी एंटरप्राइज समाधान विकसित करने के लिए लाखों रुपये के पुरस्कार दिए गए।
NewgenONE प्लेटफॉर्म पर विकसित किए AI समाधान
Newgen के लिए इनोवेशन केवल नई तकनीक विकसित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य भविष्य की कारोबारी जरूरतों को समझना और बेहतर समाधान तैयार करना भी है। इसी सोच के तहत OIEquestra में प्रतिभागियों को AI, ऑटोमेशन, वर्कफ्लो, कंटेंट और मानवीय निर्णय क्षमता को एक साथ जोड़कर जटिल कारोबारी समस्याओं के समाधान बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
प्रतिभागियों ने अपने समाधान Newgen के NewgenONE प्लेटफॉर्म पर विकसित किए। यह एक यूनिफाइड लो-कोड प्लेटफॉर्म है, जिसमें प्रोसेस ऑटोमेशन, कंटेंट सर्विसेज, कम्युनिकेशन मैनेजमेंट और AI की सुविधाएं शामिल हैं। इसके माध्यम से छात्रों ने ऐसे समाधान तैयार किए, जो बेहतर निर्णय लेने, ग्राहक अनुभव सुधारने और कारोबारी कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
Newgen Software की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर Runki Goswami ने कहा, "Newgen में इनोवेशन का मतलब भविष्य की संभावनाओं को पहचानना और उन्हें वास्तविक परिणामों में बदलना है। Viksit Bharat @ 2047 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए ऐसा इकोसिस्टम जरूरी है, जो युवा प्रतिभाओं को प्रयोग करने, नई सोच विकसित करने और वास्तविक समस्याओं के समाधान तैयार करने के अवसर दे। OIEquestra के माध्यम से हमारा उद्देश्य युवा इनोवेटर्स को एंटरप्राइज जरूरतों के लिए समाधान विकसित करने का मंच देना था।"
इनोवेशन और कारोबारी उपयोगिता के आधार पर हुआ मूल्यांकन
प्रतियोगिता के मूल्यांकन में Newgen की प्रोडक्ट और टेक्नोलॉजी लीडरशिप टीम के सदस्य Varun Goswami, Sanjay Pandey और Dinesh Parikh शामिल रहे। टीमों के समाधानों को इनोवेशन, कारोबारी उपयोगिता, यूजर एक्सपीरियंस, तकनीकी व्यवहार्यता और एंटरप्राइज स्तर पर संभावित प्रभाव के आधार पर परखा गया। विजेताओं का अंतिम चयन Newgen Software के चीफ ग्रोथ ऑफिसर Pramod Kumar ने किया।
Pramod Kumar ने कहा, "AI का वास्तविक लाभ तब सामने आता है, जब यह केवल तकनीकी क्षमताओं को प्रदर्शित करने के बजाय कारोबार के काम करने के तरीकों और परिणामों में बदलाव लाता है। OIEquestra में छात्रों ने AI, ऑटोमेशन, वर्कफ्लो और मानवीय समझ को जोड़कर वास्तविक समस्याओं के समाधान तैयार करने की क्षमता दिखाई।"
उन्होंने आगे कहा कि NewgenONE के माध्यम से युवा प्रतिभाओं को अपने विचारों को एंटरप्राइज स्तर के उपयोगी समाधानों में बदलने का अवसर मिला। प्रतिभागियों की रचनात्मकता और समस्या समाधान की क्षमता भविष्य के Intelligent Enterprises को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।