NEWME ने 25 स्टोर्स का आंकड़ा किया पार, भारत में रिटेल विस्तार को दी नई रफ्तार

NEWME ने 25 स्टोर्स का आंकड़ा किया पार, भारत में रिटेल विस्तार को दी नई रफ्तार

NEWME ने 25 स्टोर्स का आंकड़ा किया पार, भारत में रिटेल विस्तार को दी नई रफ्तार
तेजी से ट्रेंड आधारित फैशन कलेक्शन और मजबूत कम्युनिटी नेटवर्क के लिए पहचाना जाने वाला NEWME अब अपने रिटेल स्टोर्स को केवल खरीदारी की जगह नहीं, बल्कि युवाओं के लिए एक सांस्कृतिक और अनुभवात्मक केंद्र के रूप में विकसित कर रहा है।


भारत के तेजी से बढ़ते Gen Z फैशन-टेक ब्रांड NEWME ने वडोदरा में अपना 25वां स्टोर लॉन्च किया है। इसके साथ ही कंपनी ने भारत में अपने ऑफलाइन विस्तार के सफर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। अब NEWME देश के 14 शहरों में 25 स्टोर्स संचालित कर रहा है, जिससे Gen Z ग्राहकों के बीच उसकी मजबूत मौजूदगी और बढ़ गई है।

वडोदरा में नए स्टोर के खुलने के बाद गुजरात में NEWME के कुल चार स्टोर हो गए हैं। इनमें सूरत में दो, अहमदाबाद में एक और अब वडोदरा में एक स्टोर शामिल है।

तेजी से बाजार में नए फैशन ट्रेंड लाने की क्षमता, ट्रेंड-फर्स्ट कलेक्शन और मजबूत क्रिएटर व कम्युनिटी नेटवर्क के कारण NEWME ने युवाओं के बीच खास पहचान बनाई है। कंपनी के अनुसार, उसके स्टोर्स पारंपरिक रिटेल आउटलेट्स से आगे बढ़कर ऐसे अनुभवात्मक स्थान बन चुके हैं, जहां युवा फैशन, कंटेंट और कम्युनिटी से जुड़ सकते हैं।

कंपनी का कहना है कि प्रत्येक स्टोर को उस शहर की संस्कृति, ऊर्जा और पहचान को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जाता है। "World of NEWME" की अवधारणा के तहत बनाए गए ये स्टोर्स आकर्षक डिजाइन, इंटरैक्टिव अनुभव और सोशल मीडिया के अनुकूल वातावरण प्रदान करते हैं, जो Gen Z ग्राहकों को खास तौर पर पसंद आते हैं।

चार साल में डिजिटल स्टार्टअप से ओम्नीचैनल ब्रांड तक का सफर

NEWME का 25वां स्टोर कंपनी की तेज विकास यात्रा का प्रतीक है। चार साल से भी कम समय में कंपनी एक डिजिटल-फर्स्ट फैशन स्टार्टअप से भारत के सबसे तेजी से बढ़ते ओम्नीचैनल फैशन ब्रांड्स में शामिल हो गई है।

आज कंपनी दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, देहरादून, चंडीगढ़, अहमदाबाद, सूरत, इंदौर और जयपुर सहित कई शहरों में हाई-स्ट्रीट और मॉल आधारित स्टोर्स संचालित कर रही है। इन चार वर्षों में NEWME ने रियल-टाइम ट्रेंड डेटा, टेक्नोलॉजी आधारित डिजाइन और तेज सप्लाई चेन मॉडल की मदद से एक अलग पहचान बनाई है। कंपनी अब तक देशभर में 22 लाख से अधिक ग्राहकों को सेवा दे चुकी है।

NEWME Zip के जरिए क्विक कॉमर्स में भी विस्तार

कंपनी अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार COCO (Company Owned, Company Operated) मॉडल के तहत कर रही है। इसके साथ ही उसने NEWME Zip के माध्यम से क्विक कॉमर्स क्षेत्र में भी कदम रखा है, जो फिलहाल दिल्ली और बेंगलुरु में संचालित हो रहा है।

डिजिटल तकनीक, कम्युनिटी आधारित ब्रांड निर्माण और ऑफलाइन अनुभवों के इस संतुलन ने NEWME को भारत की युवा महिलाओं के बीच सबसे तेजी से बढ़ते फैशन ब्रांड्स में शामिल कर दिया है।

25वां स्टोर केवल उपलब्धि नहीं, एक फैशन आंदोलन: सुमित जसोरिया

NEWME के, को-फाउंडर और सीईओ सुमित जसोरिया ने कहा कि 25वें स्टोर का उद्घाटन केवल एक रिटेल उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह इस बात का प्रमाण है कि भारत का Gen Z वर्ग ऐसे फैशन ब्रांड की तलाश में है जो उनकी गति से आगे बढ़े, उनकी भाषा बोले और खरीदारी से आगे बढ़कर अनुभव प्रदान करे। उन्होंने कहा कि जो विचार एक डिजिटल-फर्स्ट ब्रांड के रूप में शुरू हुआ था, वह आज कम्युनिटी, संस्कृति और नवाचार पर आधारित एक बड़े ओम्नीचैनल फैशन आंदोलन में बदल चुका है।

वडोदरा स्टोर में मिलेगा नया अनुभव

अलकापुरी स्थित कान्हा कैपिटल में खोला गया नया स्टोर वडोदरा के युवा और फैशन-प्रेमी ग्राहकों के लिए एक नया अनुभव लेकर आया है।

यह स्टोर केवल खरीदारी के लिए नहीं, बल्कि फैशन, कंटेंट क्रिएशन और कम्युनिटी से जुड़ने का एक मंच भी है। यहां इंटरैक्टिव डिजाइन, सेल्फी-फ्रेंडली कॉर्नर और विशेष फैशन अनुभव उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि ग्राहक न केवल नए ट्रेंड्स को खोज सकें बल्कि अपनी पहचान भी व्यक्त कर सकें।

2026 तक 25 और स्टोर खोलने की तैयारी

कंपनी की 2026 की विस्तार रणनीति के तहत वर्ष 2026 के अंत तक 25 से अधिक नए स्टोर खोलने की योजना है। इनमें विशाखापत्तनम, लुधियाना, भोपाल, अगरतला, कोलकाता और उत्तर-पूर्व भारत के कई उभरते शहर शामिल हैं।

ऑफलाइन विस्तार के साथ-साथ कंपनी NEWME Zip का भी तेजी से विस्तार कर रही है, ताकि ग्राहकों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों पर बेहतर और तेज फैशन अनुभव प्रदान किया जा सके। NEWME का मानना है कि भारत में फैशन रिटेल का अगला चरण गति, कम्युनिटी और अनुभव पर आधारित होगा और कंपनी इसी दिशा में अपने ब्रांड का निर्माण कर रही है।


Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities