कंपनी Ryax की GPU उपयोग और स्मार्ट शेड्यूलिंग तकनीक को Nutanix Kubernetes Platform (NKP) और Nutanix Enterprise AI (NAI) में शामिल करने की योजना बना रही है। Nutanix के अनुसार, इस डील का वित्तीय प्रभाव कंपनी के लिए महत्वपूर्ण नहीं है।
Ryax का प्लेटफॉर्म मुख्य रूप से दो क्षमताओं पर काम करता है। पहली है Intelligent Resource Optimization, जो GPU और CPU जैसे कंप्यूटिंग संसाधनों के बेहतर उपयोग में मदद करती है और संसाधनों की बर्बादी कम करती है। दूसरी है AI-Aware Smart Scheduling, जो AI वर्कलोड को ऐसे हार्डवेयर पर अपने आप भेजती है, जहां लागत कम और उपयोग बेहतर हो सके।
इस टेक्नोलॉजी का उद्देश्य कंपनियों को AI प्रोजेक्ट्स को प्रयोग के चरण से तेजी से प्रोडक्शन में ले जाने में मदद करना है। मौजूदा समय में GPU की कमी और अलग-अलग इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण कंपनियों को प्राइवेट डेटा सेंटर, हाइपरस्केलर्स और निओक्लाउड्स जैसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। Ryax का प्लेटफॉर्म इन जटिलताओं को कम करने और AI वर्कलोड को अधिक प्रभावी तरीके से मैनेज करने के लिए बनाया गया है।
Agentic AI के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट होगा आसान
Ryax की तकनीक GPU और CPU संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल के साथ AI वर्कलोड की प्लेसमेंट को ऑटोमेट करने पर फोकस करती है। Nutanix के अनुसार, इससे कंपनियां उपलब्ध हार्डवेयर का बेहतर इस्तेमाल कर सकेंगी, लागत को मैनेज कर सकेंगी और AI इंफ्रास्ट्रक्चर को अधिक प्रभावी ढंग से चला सकेंगी।
Nutanix के अनुसार, Ryax प्लेटफॉर्म को NKP और NAI के भविष्य के रिलीज में शामिल किया जाएगा। Ryax की टीम France में Nutanix के साथ जुड़कर इस टेक्नोलॉजी को आगे विकसित करेगी। इसका फोकस हाइब्रिड इंफ्रास्ट्रक्चर पर AI वर्कलोड को अधिक आसानी से डिप्लॉय, स्केल और मैनेज करने में मदद करना रहेगा।
Nutanix के सीईओ राजीव रामास्वामी ने कहा कि Agentic AI के लिए ऐसी आर्किटेक्चर की जरूरत है, जो लचीली हो, ऑपरेशंस को आसान बनाए और इंफ्रास्ट्रक्चर का अधिक प्रभावी इस्तेमाल कर सके। उन्होंने कहा कि Ryax का अधिग्रहण कंपनियों के सामने मौजूद Agentic AI इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट से जुड़ी चुनौतियों को दूर करने में मदद करेगा।