EKA Mobility ने प्रशांत बनर्जी को Group Head नियुक्त किया

EKA Mobility ने प्रशांत बनर्जी को Group Head नियुक्त किया

EKA Mobility ने प्रशांत बनर्जी को Group Head नियुक्त किया
EKA Mobility ने प्रशांत कुमार बनर्जी को ग्रुप हेड – गवर्नमेंट एंड कॉर्पोरेट अफेयर्स नियुक्त किया है। 36 वर्षों के ऑटोमोबाइल अनुभव के साथ वह कंपनी की सरकारी संबंध, सार्वजनिक नीति, नियामकीय मामलों और CSR रणनीतियों का नेतृत्व करेंगे।

 

कमर्शियल इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता ईकेए मोबिलिटी (EKA Mobility) ने प्रशांत कुमार बनर्जी को ग्रुप हेड – गवर्नमेंट एंड कॉर्पोरेट अफेयर्स नियुक्त किया है। कंपनी ने बताया कि इस भूमिका में वह EKA Mobility और उसके समूह की अन्य इकाइयों में सरकारी संबंधों, कॉर्पोरेट अफेयर्स, सार्वजनिक नीति (Public Policy) और कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) से जुड़ी गतिविधियों का नेतृत्व करेंगे।

कंपनी के अनुसार, बनर्जी विभिन्न सरकारी एजेंसियों, उद्योग संगठनों और अन्य प्रमुख हितधारकों के साथ रणनीतिक साझेदारी, नियामकीय (Regulatory) मामलों की पैरवी (Advocacy) और प्रभावी संवाद को मजबूत करने पर ध्यान देंगे।

प्रशांत कुमार बनर्जी के पास ऑटोमोबाइल उद्योग में 36 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इससे पहले वह सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे।

अपने करियर के दौरान उन्होंने टाटा मोटर्स, जगुआर लैंड रोवर (JLR), देवू मोटर्स, टोयोटा और आईआईटी बॉम्बे जैसी संस्थाओं में उत्पाद इंजीनियरिंग, वाहन नियमों और नीति निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण नेतृत्वकारी पदों पर कार्य किया है।

वर्ष 2003 से वह भारत का प्रतिनिधित्व संयुक्त राष्ट्र यूरोप आर्थिक आयोग (UNECE) WP.29 के विभिन्न मंचों पर कर रहे हैं। इसके अलावा, वह सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के तहत वाहन निर्माण नियमों से संबंधित भारत के GRSG वर्किंग ग्रुप के अध्यक्ष भी हैं।

ईकेए मोबिलिटी (EKA Mobility) का मानना है कि बनर्जी की नियुक्ति से कंपनी की सरकारी साझेदारियों, नियामकीय रणनीतियों और नीति निर्माण में भागीदारी को मजबूती मिलेगी, जिससे भारत में इलेक्ट्रिक कमर्शियल मोबिलिटी के विस्तार को गति देने में सहायता मिलेगी।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities