जगुआर लैंड रोवर (JLR) ने भारतीय बाजार में अपनी नई फ्लैगशिप लग्जरी SUV Range Rover SV Ultra को 3.80 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे रेंज रोवर लाइनअप का सबसे प्रीमियम मॉडल बताया है। फिलहाल यह SUV 395kW पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड V8 पावरट्रेन के साथ उपलब्ध होगी, जबकि इसका पूरी तरह इलेक्ट्रिक संस्करण इस वर्ष के अंत तक बाजार में पेश किया जाएगा।
नई Range Rover SV Ultra में कई नए डिजाइन और एडवांस टेक्नोलॉजी फीचर्स शामिल किए गए हैं। इसमें Titan Silver एक्सटीरियर फिनिश, Satin Platinum Atlas और Silver Chrome एक्सेंट्स, तथा 23-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। केबिन में लेदर-फ्री Orchid White और Cinder Grey Ultrafabrics इंटीरियर, लेजर-क्राफ्टेड सीट अपहोल्स्ट्री, Rattan Palm Veneer ट्रिम और सिरेमिक डिटेलिंग जैसी प्रीमियम सुविधाएं मिलती हैं।
जेएलआर (JLR) इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर राजन अंबा ने कहा, "Range Rover SV Ultra, Range Rover लग्जरी का सर्वोच्च रूप है, जो एक्सक्लूसिव डिजाइन और अत्याधुनिक तकनीक का बेहतरीन संयोजन पेश करता है।"
इस SUV की सबसे बड़ी खासियत SV Electrostatic Sound System है, जिसे जेएलआर (JLR) ने किसी प्रोडक्शन वाहन में पहली बार पेश किया है। यह सिस्टम हेडरेस्ट, सीटबैक और रूफ लाइनिंग में लगाए गए 21 इलेक्ट्रोस्टैटिक ट्रांसड्यूसर्स और पांच बास स्पीकर्स की मदद से बेहतरीन ऑडियो अनुभव प्रदान करता है। यह Body and Soul Seats और Sensory Floor System के साथ मिलकर छह वेलनेस प्रोग्राम भी उपलब्ध कराता है, जो आराम और एकाग्रता बढ़ाने पर केंद्रित हैं।
कंपनी के अनुसार, यह नई इलेक्ट्रोस्टैटिक ऑडियो तकनीक पारंपरिक स्पीकर्स की तुलना में तेज़ प्रतिक्रिया देती है और 90% तक कम ऊर्जा तथा कम वजन के साथ काम करती है। साथ ही, इन स्पीकर्स के निर्माण में रेयर अर्थ एलिमेंट्स का उपयोग नहीं किया गया है और इनमें पूरी तरह रीसायकल एवं अपसायकल मैटिरियल का उपयोग किया गया है।