बेंगलुरु स्थित क्वांटिटेटिव ट्रेडिंग और एग्जीक्यूशन इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी ज़ंस्कार टेक्नोलॉजी (Zanskar Technology) ने ब्लैकसॉइल कैपिटल (BlackSoil Capital) से 25 करोड़ (लगभग 2.7 मिलियन डॉलर) की फंडिंग जुटाई है। कंपनी को पहले से Peak XV Partners का भी सपोर्ट प्राप्त है।
वर्ष 2022 में स्थापित जांस्कर टेक्नोलॉजी अपने प्लेटफॉर्म नुबरा (Nubra) के माध्यम से संस्थागत और रिटेल ब्रोकरेज सेवाएँ प्रदान करती है। कंपनी इस नए निवेश का उपयोग अपने संस्थागत कारोबार को विस्तार देने और ट्रेडिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत करने के लिए करेगी।
नुबरा (Nubra) प्लेटफॉर्म एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (AMC), PMS और AIF फंड्स, वेंचर कैपिटल और प्राइवेट इक्विटी फर्म्स, फैमिली ऑफिस और प्रोप ट्रेडिंग डेस्क जैसे विभिन्न संस्थागत ग्राहकों को एग्जीक्यूशन और ब्रोकरेज सेवाएँ देता है।
कंपनी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मार्केट-मेकिंग के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर भी काम कर रही है। जांस्कर के अनुसार, उसका प्लेटफॉर्म पूरी तरह इन-हाउस टेक्नोलॉजी स्टैक पर आधारित है, जिसमें प्रोपाइटरी ऑर्डर और रिस्क मैनेजमेंट सिस्टम, एक्सचेंज को-लोकेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर और लो-लेटेंसी एग्जीक्यूशन एल्गोरिदम शामिल हैं।
लॉन्च के छह महीनों में नुबरा (Nubra) ने कई संस्थागत ग्राहकों को जोड़ा है और कई एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ETFs) के लिए अधिकृत मार्केट मेकर के रूप में काम कर रही है। इसके अलावा, कंपनी के रिटेल प्लेटफॉर्म पर अब तक 25,000 से अधिक डिमैट अकाउंट खोले जा चुके हैं। ब्लैकसॉइल कैपिटल (BlackSoil Capital), जिसकी स्थापना 2016 में हुई थी, एक अल्टरनेटिव क्रेडिट सॉल्यूशंस प्रदाता है और कई यूनिकॉर्न व सूचीबद्ध कंपनियों में निवेश कर चुका है।