कंपनी ने 74.18 लाख इक्विटी शेयरों के बराबर नए ESOP जारी किए हैं। Nomination और Remuneration Committee ने इनमें से 64.13 लाख स्टॉक ऑप्शंस योग्य कर्मचारियों को दिए हैं। ये ESOP अलग-अलग योजनाओं के तहत दिए गए हैं, जिनमें Foodie Bay ESOP 2014, Zomato ESOP 2021 और Zomato ESOP 2024 शामिल हैं।
इससे पहले भी कंपनी ने अक्टूबर में इसी तरह 64.13 लाख ESOP जारी किए थे। यानी कंपनी लगातार अपने कर्मचारियों को शेयर के रूप में प्रोत्साहन दे रही है।
मौजूदा बाजार मूल्य 224.7 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से इन ESOP की कुल कीमत लगभग 167 करोड़ रुपये आंकी गई है। हर एक स्टॉक ऑप्शन को 1 रुपये फेस वैल्यू वाले एक पूर्ण इक्विटी शेयर में बदला जा सकता है।
ESOP को एक्सरसाइज (भुनाने) की समय सीमा अलग-अलग योजनाओं के अनुसार तय की गई है। ESOP 2014 और 2021 के तहत कर्मचारी वेस्टिंग के बाद 10 साल या लिस्टिंग के 12 साल के भीतर (जो भी बाद में हो) अपने ऑप्शन का उपयोग कर सकते हैं। वहीं ESOP 2024 के तहत यह अवधि वेस्टिंग के बाद 10 साल तक है।
ताजा शेयरहोल्डिंग डेटा के अनुसार, कर्मचारियों के ट्रस्ट के पास कुल 54.56 करोड़ ESOP ऑप्शंस हैं, जो कंपनी की कुल इक्विटी का करीब 6% हिस्सा है।
वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो FY26 की तीसरी तिमाही में Eternal ने 16,315 करोड़ रुपये का राजस्व (Revenue) दर्ज किया, जबकि कंपनी का मुनाफा 102 करोड़ रुपये रहा।