यह निवेश भारत में sovereign technology infrastructure को मजबूत करने और MSMEs (Micro, Small and Medium Enterprises) के लिए डिजिटल अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कंपनी के अनुसार, यह निवेश ONDC के डिजिटल इकोसिस्टम के विस्तार और open digital networks को तेजी से अपनाने में मदद करेगा। ONDC का उद्देश्य ऐसा interoperable डिजिटल कॉमर्स नेटवर्क तैयार करना है, जहां छोटे और बड़े सभी व्यवसायों को समान अवसर मिल सकें और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर निर्भरता कम हो।
Zoho Payment Technologies के सीईओ और Zoho के ग्लोबल हेड ऑफ फाइनेंस एंड ऑपरेशंस बीयू शिवरामकृष्णन ईश्वरन ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था काफी हद तक MSMEs पर आधारित है, लेकिन उन्हें सीमित बाजार पहुंच और पारंपरिक डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की संरचनात्मक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि ONDC छोटे व्यवसायों को अधिक ग्राहकों तक पहुंचने और टिकाऊ विकास हासिल करने का अवसर देता है।
उन्होंने यह भी कहा कि Zoho और ONDC दोनों की सोच sovereign technology को बढ़ावा देने की है, ताकि हर आकार के व्यवसायों के लिए accessibility, flexibility और inclusion सुनिश्चित किया जा सके। उनके अनुसार, nation building में private sector की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण है।
ONDC लगातार retail, logistics, mobility और financial services जैसे सेक्टर्स में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है। FY 2025-26 के दौरान ONDC नेटवर्क पर लगभग 218 मिलियन transactions दर्ज किए गए, जो इसके तेजी से बढ़ते उपयोग को दर्शाता है। DigiDukaan जैसी पहल के जरिए कुछ ही महीनों में 10,000 से अधिक kirana stores को नेटवर्क से जोड़ा गया है। इसके अलावा किसानों, artisans और ग्रामीण विक्रेताओं के order volumes में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है।
Zoho पहले से ही Zoho Books, Zoho Inventory और Zoho Commerce जैसे applications के जरिए MSMEs के डिजिटलीकरण को बढ़ावा दे रहा है। कंपनी ONDC नेटवर्क पर Vikra नामक seller app भी संचालित करती है। माना जा रहा है कि नया निवेश इन सेवाओं को और मजबूत करेगा तथा छोटे कारोबारियों के बीच डिजिटल कॉमर्स को तेजी से अपनाने में मदद करेगा।
1996 में स्थापित Zoho Corporation आज दुनिया भर में 150 मिलियन से अधिक users को सेवाएं देने का दावा करती है। कंपनी के 20 global data centres हैं और यह data privacy, security तथा full-stack technology ownership पर विशेष फोकस करती है।