CRED के फाउंडर कुणाल शाह बने WhatsApp के नए चीफ

CRED के फाउंडर कुणाल शाह बने WhatsApp के नए चीफ

CRED के फाउंडर कुणाल शाह बने WhatsApp के नए चीफ
शाह, 2019 से WhatsApp का नेतृत्व कर रहे विल कैथकार्ट की जगह लेंगे।


मेटा (Meta) ने CRED के फाउंडर कुणाल शाह को WhatsApp का नया चीफ नियुक्त किया है। शाह, 2019 से WhatsApp का नेतृत्व कर रहे विल कैथकार्ट का स्थान लेंगे।

मेटा के अनुसार, कंपनी के मुख्य उत्पाद अधिकारी (Chief Product Officer) क्रिस कॉक्स ऐसे नेता की तलाश में थे जो WhatsApp के वैश्विक अवसरों को समझ सके और उन अरबों लोगों की जरूरतों का प्रतिनिधित्व कर सके जो हर दिन इस प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हैं। इसी दौरान उन्होंने सीधे कुणाल शाह से संपर्क किया।

मेटा के फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने एक बयान में कहा, “कुणाल शाह WhatsApp के अगले प्रमुख के रूप में मेटा से जुड़ेंगे। उन्होंने CRED को भारत की सबसे महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी कंपनियों में से एक बनाया है। उनके पास नवाचार और नेतृत्व का वह दृष्टिकोण है जो दुनिया के सबसे बड़े मैसेजिंग ऐप को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। मैं कुणाल के साथ मिलकर WhatsApp को अरबों लोगों और लाखों व्यवसायों के लिए और बेहतर बनाने की दिशा में काम करने को लेकर उत्साहित हूं।”

कुणाल शाह ने कहा, “WhatsApp ने अब तक लंबा सफर तय किया है, लेकिन इसकी पूरी क्षमता और वर्तमान स्थिति के बीच अभी भी बहुत बड़ा अंतर है। मैं मार्क, क्रिस और मेटा की पूरी नेतृत्व टीम के साथ मिलकर WhatsApp की अगली विकास यात्रा का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हूं।”

CRED और FreeCharge के फाउंडर हैं कुणाल शाह

जानकारी के लिए बता दें कि कुणाल शाह ने वर्ष 2018 में CRED की स्थापना की थी। यह फिनटेक प्लेटफॉर्म वर्तमान में लगभग 1.7 करोड़ मासिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं (Monthly Active Users) के साथ काम कर रहा है। CRED से पहले शाह ऑनलाइन भुगतान कंपनी FreeCharge की भी स्थापना कर चुके हैं, जिसने भारतीय डिजिटल भुगतान क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

250 से अधिक स्टार्टअप्स में किया निवेश

कुणाल शाह 250 से अधिक स्टार्टअप्स में निवेश कर चुके हैं, जिनमें कई प्रमुख यूनिकॉर्न कंपनियां शामिल हैं। इसके अलावा वे सैकड़ों स्टार्टअप संस्थापकों का मार्गदर्शन भी करते हैं। वे Peak XV (पूर्व में Sequoia Capital India), Bennett Coleman & Co. Ltd. (जो The Times of India और The Economic Times का प्रकाशन करती है) के सलाहकार रह चुके हैं। साथ ही वे भारत की प्रमुख फिनटेक कंपनी Pine Labs के बोर्ड सदस्य भी रह चुके हैं।

कुणाल शाह इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IAMAI) के अध्यक्ष के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं, जो भारत की इंटरनेट कंपनियों का प्रमुख उद्योग संगठन माना जाता है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities