डिग्री से पहले स्टार्टअप: Newton School of Technology का Startup Foundry छात्रों को बना रहा है उद्यमी

डिग्री से पहले स्टार्टअप: Newton School of Technology का Startup Foundry छात्रों को बना रहा है उद्यमी

डिग्री से पहले स्टार्टअप: Newton School of Technology का Startup Foundry छात्रों को बना रहा है उद्यमी
Newton School of Technology (NST) अपने Startup Foundry कार्यक्रम के माध्यम से इंजीनियरिंग छात्रों को पढ़ाई के दौरान ही मार्केट-रेडी टेक्नोलॉजी स्टार्टअप बनाने और उनसे आय (Revenue) अर्जित करने का अवसर दे रहा है।


यह कार्यक्रम छात्रों को व्यवसाय शुरू करने से लेकर उसे निवेश के लिए तैयार करने तक हर चरण में सहयोग देता है। इसके साथ ही StartX नामक ₹1 करोड़ के सीड फंड के जरिए योग्य छात्र स्टार्टअप्स को शुरुआती निवेश भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस फंड की शुरुआत Nexus Venture Partners के पार्टनर और Newton School के शुरुआती निवेशकों में शामिल प्रतीक पोद्दार तथा उद्यमी वरुण मय्या ने की है।

भारत में उच्च शिक्षा संस्थानों में अक्सर तकनीकी रूप से सक्षम छात्रों के पास अच्छे बिजनेस आइडिया तो होते हैं, लेकिन उन्हें व्यवसाय में बदलने के लिए सही मार्गदर्शन और संरचित सहायता नहीं मिल पाती। Startup Foundry इसी कमी को दूर करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

आइडिया से लेकर निवेश तक मिलेगा पूरा सहयोग

Startup Foundry के तहत चयनित छात्र संस्थापकों (Founders) को आइडिया वैलिडेशन, प्रोटोटाइप और Minimum Viable Product (MVP) तैयार करने, बिजनेस मॉडल विकसित करने, यूजर टेस्टिंग और Go-to-Market रणनीति बनाने तक का मार्गदर्शन दिया जाता है। कार्यक्रम के अंत में स्टार्टअप्स अपनी प्रस्तुति (Pitch) उद्योग विशेषज्ञों, वेंचर कैपिटल निवेशकों और एंजेल इन्वेस्टर्स के सामने देते हैं।

इसके साथ जुड़ा StartX Fund योग्य स्टार्टअप्स को विभिन्न चरणों -आइडिया, प्रोटोटाइप और MVP पर विशेषज्ञों की समीक्षा के बाद ₹10 लाख तक की प्री-सीड फंडिंग उपलब्ध कराता है। निवेश का निर्णय यूजर अपनाने की दर, राजस्व, बाजार की संभावनाओं, विकास क्षमता और टीम की मजबूती जैसे मानकों के आधार पर लिया जाता है।

500 से अधिक छात्र और 100+ मेंटर्स जुड़े

NST के उद्यमिता (Entrepreneurship) इकोसिस्टम में अब तक 500 से अधिक छात्र शामिल हो चुके हैं। कार्यक्रम के तहत छात्रों को 100 से अधिक उद्योग विशेषज्ञों और अनुभवी मेंटर्स का मार्गदर्शन मिलता है। वर्कशॉप, तकनीकी इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रोडक्ट डेवलपमेंट, मार्केटिंग सपोर्ट, फाउंडर सेशन और व्यक्तिगत मेंटरशिप के माध्यम से छात्रों को समस्या की पहचान से लेकर सफल व्यवसाय बनाने तक सहायता दी जाती है।

Newton School of Technology के, को-फाउंडर सिद्धार्थ महेश्वरी ने कहा कि Startup Foundry का उद्देश्य केवल छात्रों को जल्दी स्टार्टअप शुरू कराना नहीं, बल्कि उन्हें ऐसे वैश्विक स्तर के टेक्नोलॉजी व्यवसाय बनाने के लिए तैयार करना है, जो वास्तविक समस्याओं का समाधान करें और बड़े स्तर पर विस्तार कर सकें।

छात्र स्टार्टअप्स ने हासिल की बड़ी उपलब्धियां

Startup Foundry के वर्तमान बैच के कई स्टार्टअप्स पहले ही उल्लेखनीय सफलता हासिल कर चुके हैं। वहीं NavisLabs, एक AI आधारित वर्क प्रोडक्टिविटी प्लेटफॉर्म, Y Combinator Startup School 2026 के लिए चुना गया है। In.culcate, जो AI के माध्यम से पौराणिक कथाओं और इतिहास को माइक्रो-ड्रामा में बदलता है, को ISB से ₹5 करोड़ के मूल्यांकन पर निवेश प्राप्त हुआ है।

इसी तरह Kixar, जो स्पोर्ट्स ग्राउंड और टर्फ बुकिंग प्लेटफॉर्म है, ₹30 लाख का रेवेन्यू अर्जित कर चुका है और क्रिकेटर जितेश शर्मा इसके ब्रांड एंबेसडर बने हैं। वहीं CarbonCraft, जो प्रीमियम लेज़र-एनग्रेव्ड मेटल क्रेडिट कार्ड बनाती है, ₹55 लाख का राजस्व हासिल कर चुकी है।

AI, FinTech और MSME समाधान पर काम कर रहे छात्र

Campus Connect ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कॉलेज में प्रवेश लेने वाले छात्र वर्तमान छात्रों से भुगतान आधारित व्यक्तिगत मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। वहीं Vyapaar Express एक WhatsApp आधारित B2B लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म है, जिसने महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में शुरुआती परीक्षण के दौरान माल ढुलाई की लागत लगभग 15% तक कम करने में सफलता प्राप्त की है।

इन सभी स्टार्टअप्स ने मिलकर अब तक ₹1 करोड़ से अधिक का संयुक्त राजस्व अर्जित किया है। इससे यह साबित होता है कि छात्र अपनी डिग्री पूरी होने से पहले भी व्यावसायिक रूप से सफल स्टार्टअप खड़े कर सकते हैं।

Microsoft और Google Cloud के विशेषज्ञ कर रहे हैं मेंटरशिप

Startup Foundry से जुड़े छात्रों को Microsoft for Startups के CTO विवेक श्रीधर और Google Cloud India में COO एवं Head of Early Stage Startup Ecosystem उदित गोयल सहित कई वरिष्ठ तकनीकी विशेषज्ञों का मार्गदर्शन प्राप्त होता है। ये विशेषज्ञ छात्रों को तकनीक, प्रोडक्ट डेवलपमेंट, बाजार रणनीति और शुरुआती चरण के स्टार्टअप संचालन से जुड़े व्यावहारिक अनुभव साझा करते हैं।

कार्यक्रम में शामिल स्टार्टअप्स FinTech, AI Developer Tools, AI Security, B2B Logistics, SportsTech, Student Guidance, MSME Automation और Financial Literacy जैसे विविध क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। इनमें शुरुआती आइडिया से लेकर राजस्व अर्जित करने वाले परिपक्व स्टार्टअप्स तक शामिल हैं।

कैंपस आइडिया से वैश्विक स्टार्टअप तक का लक्ष्य

Newton School of Technology का कहना है कि Startup Foundry केवल एक हैकाथॉन या अल्पकालिक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि छात्रों को लंबे समय तक सहयोग देने वाला संरचित कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य छात्रों को पढ़ाई के दौरान ही उद्योग से जुड़े वास्तविक समाधान विकसित करने, बाजार में उत्पाद लॉन्च करने और संस्थागत निवेश प्राप्त करने के लिए तैयार करना है।

Startup Foundry और StartX Fund के माध्यम से NST एक ऐसा मॉडल विकसित करना चाहता है, जिसमें कैंपस में जन्मे आइडिया निवेश योग्य टेक्नोलॉजी कंपनियों में बदलें और भविष्य में भारत ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी प्रतिस्पर्धा कर सकें।


Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities