इसकी मदद से कंपनियां तेज़ और बेहतर व्यावसायिक निर्णय ले सकेंगी। यह PhonePe PulsePro, PhonePe Pulse की सफलता पर आधारित है। PhonePe Pulse को वर्ष 2021 में एक ओपन डेटा प्लेटफॉर्म के रूप में लॉन्च किया गया था, जो उद्यमियों, शोधकर्ताओं, डेवलपर्स, नीति-निर्माताओं और छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन बन चुका है।
कंपनी ने कहा कि उपभोक्ताओं और व्यापारियों का व्यवहार तेजी से बदल रहा है। ऐसे में कंपनियों को ऐसे मार्केट डेटा की जरूरत है, जो समय पर, विस्तृत और उपयोगी हो। पारंपरिक सर्वे और सैंपल आधारित रिसर्च वास्तविक खरीदारी के व्यवहार को पूरी तरह नहीं दिखा पाती, जिससे बदलते बाजार के अनुसार तुरंत निर्णय लेना कठिन हो जाता है।
भारत के सबसे बड़े डिजिटल ट्रांजैक्शन नेटवर्क पर आधारित PhonePe PulsePro कंपनियों को देश की आर्थिक गतिविधियों की स्पष्ट तस्वीर उपलब्ध कराता है। यह समेकित और गुमनाम (Anonymized) ट्रांजैक्शन ट्रेंड्स के जरिए उपभोक्ताओं और व्यापारियों की वास्तविक गतिविधियों को समझने में मदद करता है, जिससे कंपनियां उभरते बाजार रुझानों की पहचान कर तेजी से फैसले ले सकती हैं।
700 मिलियन से अधिक पंजीकृत यूजर्स, 5 करोड़ से अधिक पंजीकृत व्यापारियों और भारत के 99% पिनकोड तक पहुंच रखने वाले PhonePe के नेटवर्क की मदद से PulsePro कंपनियों को बिजनेस विस्तार, वितरण रणनीति, नई लोकेशन चुनने और विभिन्न कैटेगरी में विकास से जुड़े फैसले डेटा के आधार पर लेने में सहायता करेगा।
कंपनी ने स्पष्ट किया कि PhonePe Pulse पहले की तरह एक मुफ्त और ओपन-एक्सेस प्लेटफॉर्म बना रहेगा। वहीं PhonePe PulsePro में एंटरप्राइज स्तर की उन्नत बिजनेस इंटेलिजेंस सुविधाएं जोड़ी गई हैं, ताकि कंपनियां डेटा आधारित रणनीतिक निर्णय ले सकें।
लॉन्च के अवसर पर PhonePe के हेड ऑफ स्ट्रैटेजी कार्तिक रघुपति ने कहा, "आज कंपनियों को सिर्फ ज्यादा डेटा नहीं, बल्कि बेहतर बिजनेस इंटेलिजेंस की जरूरत है। 2021 में PhonePe Pulse लॉन्च करने के बाद हमने देखा कि कंपनियां गहरे मार्केट इनसाइट्स चाहती हैं। इसी जरूरत को पूरा करने के लिए हमने PhonePe PulsePro तैयार किया है। यह भारत के सबसे समृद्ध मार्केट डेटा स्रोतों में से एक का उपयोग करते हुए कंपनियों को बेहतर निर्णय लेने में मदद करेगा, साथ ही डेटा गोपनीयता और जिम्मेदार उपयोग के उच्चतम मानकों का भी पालन करेगा।"
PhonePe PulsePro की प्रमुख सुविधाएं
कैटेगरी और ग्रोथ इंटेलिजेंस: 200 से अधिक स्टोर कैटेगरी और 100 से अधिक मार्केट संकेतकों के आधार पर बाजार के रुझान, उपभोक्ता खर्च, विभिन्न कैटेगरी के प्रदर्शन और स्टोर फॉर्मेट में हो रहे बदलावों की जानकारी उपलब्ध कराता है।
रिटेल नेटवर्क इंटेलिजेंस: उच्च संभावनाओं वाले बाजारों की पहचान करने, वितरण नेटवर्क को बेहतर बनाने, नए शहरी बाजारों का मूल्यांकन करने और ग्रामीण क्षेत्रों में विस्तार की योजना बनाने में मदद करता है।
हाइपरलोकल इंटेलिजेंस: जिला, पिनकोड और उससे भी अधिक स्थानीय स्तर पर उपलब्ध डेटा के आधार पर नई लोकेशन चुनने और नेटवर्क प्लानिंग में सहायता करता है। इसके साथ ही क्विक कॉमर्स जैसी डिजिटल सेवाओं की पहुंच और विकास की जानकारी भी स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराता है।