वैश्विक जीपीएस-सक्षम वियरेबल और साइक्लिंग टेक्नोलॉजी निर्माता गार्मिन (Garmin) ने भारत में अपनी रिटेल पहुंच बढ़ाने के लिए जाइंट बाइसिकल्स इंडिया (Giant Bicycles India) के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस सहयोग का उद्देश्य साइक्लिस्टों को एक ही प्लेटफॉर्म पर उन्नत परफॉर्मेंस टेक्नोलॉजी और साइक्लिंग उपकरण उपलब्ध कराना है।
साझेदारी के पहले चरण में मुंबई, पुणे और जयपुर के चुनिंदा Giant स्टोर्स में Garmin के उत्पाद उपलब्ध कराए गए हैं। इससे ग्राहक साइकिल खरीदते समय ही राइड ट्रैकिंग, नेविगेशन, फिटनेस मॉनिटरिंग और परफॉर्मेंस एनालिटिक्स से जुड़े उपकरणों का अनुभव ले सकेंगे।
इन स्टोर्स पर साइक्लिंग कंप्यूटर, हार्ट रेट मॉनिटर, स्मार्ट इंडोर ट्रेनर, पावर मीटर, रडार-युक्त सेफ्टी लाइट्स, जीपीएस स्मार्टवॉच और 4K एक्शन कैमरा जैसे उत्पाद पेश किए गए हैं। यह मॉडल साइक्लिस्टों को राइड प्लानिंग, सुरक्षा और ट्रेनिंग प्रदर्शन सुधारने में मदद करेगा।
भारत में बढ़ती फिटनेस जागरूकता, एंड्यूरेंस राइडिंग और कम्युनिटी साइक्लिंग के ट्रेंड के बीच यह साझेदारी उन्नत साइक्लिंग समाधान की मांग को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
अमित जीपीएस और नेविगेशन एलएलपी (AMIT GPS & Navigation LLP) के निदेशक दीपक रैना ने कहा कि डेटा-आधारित तकनीक साइक्लिस्टों को अपने प्रदर्शन को बेहतर समझने और सुरक्षित राइडिंग में मदद करती है, जबकि Giant Bicycles India के निदेशक वरुण बगड़िया ने इसे साइक्लिंग अनुभव को अधिक व्यापक और तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में अहम पहल बताया।