एनीटाइम फिटनेस (Anytime Fitness) इंडिया ने देहरादून में अपने नए क्लब की शुरुआत की है, जो शहर में उसका तीसरा फिटनेस सेंटर है। इस विस्तार के साथ ब्रांड ने उत्तर भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत किया है, जहां लोगों में फिटनेस और हेल्थ के प्रति बढ़ती जागरूकता देखी जा रही है।
देहरादून का यह क्लब अनुभवी फ्रेंचाइज़ पार्टनर्स सुनील शर्मा और कविता शर्मा द्वारा संचालित है, जिनका यह छठा एनीटाइम फिटनेस क्लब है। यह विस्तार कंपनी के Franchise Owned, Franchise Operated (FOFO) मॉडल की सफलता को दर्शाता है।
नए क्लब में अत्याधुनिक उपकरण, पर्सनल ट्रेनिंग, ग्रुप क्लासेस, फंक्शनल ट्रेनिंग जोन और 24×7 एक्सेस जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे सदस्य अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी वर्कआउट कर सकते हैं। साथ ही, बॉडी कंपोजिशन एनालिसिस (BCA), मोबाइल ऐप सपोर्ट और दुनियाभर के 5,500 से अधिक क्लब्स तक एक्सेस जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी।
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास जैन ने कहा कि देहरादून तेजी से एक उभरता हुआ फिटनेस मार्केट बन रहा है, जहां लोग अपनी लाइफस्टाइल में फिटनेस को प्राथमिकता दे रहे हैं।
वर्ष 2013 में भारत में प्रवेश करने के बाद एनीटाइम फिटनेस ने देशभर में 180 से अधिक क्लब्स स्थापित किए हैं। कंपनी का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में टियर-1 और टियर-2 शहरों में 500 क्लब्स तक पहुंचना है।