मार्स कॉस्मेटिक्स (MARS Cosmetics) ने भारतीय मॉल में नया रिटेल कियोस्क लॉन्च कर अपने ऑफलाइन नेटवर्क को मजबूत किया है। इस लॉन्च के साथ कंपनी ने देशभर में 50 कियोस्क का महत्वपूर्ण आंकड़ा हासिल कर लिया है। यह उपलब्धि ब्रांड के तेज़ी से विस्तार और बदलते ब्यूटी मार्केट में ग्राहकों तक बेहतर पहुंच बनाने की रणनीति को दर्शाती है। “Makeup For Everyone” की फिलॉसफी के तहत MARS Cosmetics ने खुद को एक किफायती और समावेशी ब्यूटी ब्रांड के रूप में स्थापित किया है, जो ट्रेंड-आधारित और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध कराता है।
पुष्पा कांडपाल, सीनियर मैनेजर (EBO संचालन एवं विस्तार) ने कहा कि 50 कियोस्क का माइलस्टोन कंपनी के लिए गर्व का क्षण है और यह ग्राहकों के भरोसे का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि कंपनी का लक्ष्य ब्यूटी को अधिक सुलभ और आनंददायक बनाना है।
ब्रांड का विस्तार लुलु ग्रुप इंटरनेशनल, पैसिफिक मॉल्स, द फ़ीनिक्स मिल्स, Inorbit Malls और अंबुजा नियोटिया ग्रुप (Ambuja Neotia Group) जैसे प्रमुख रिटेल डेवलपर्स के साथ साझेदारी के जरिए हुआ है, जिससे हाई फुटफॉल वाले प्रीमियम लोकेशनों पर मजबूत मौजूदगी बनी है।
प्रीमियम मॉल्स में विस्तार के जरिए कंपनी ग्राहकों को इंटरैक्टिव और पर्सनलाइज्ड शॉपिंग अनुभव देना चाहती है, जहां वे उत्पादों को बेहतर तरीके से एक्सप्लोर कर सकें।
आगे चलकर MARS Cosmetics अपने विस्तार को और तेज करने, नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और ओमnichannel रणनीति को मजबूत करने पर ध्यान देगी, ताकि भारत के प्रतिस्पर्धी ब्यूटी मार्केट में अपनी स्थिति और मजबूत कर सके।