लुक्स सैलून (LOOKS Salon) ने मुंबई के ओशिवारा में अपना नया आउटलेट शुरू किया है, जिससे शहर में ब्रांड की मौजूदगी और मजबूत हुई है। यह लॉन्च कंपनी के लिए खास मील का पत्थर है, क्योंकि 2026 में लुक्स सैलून देश के 55 शहरों में 250 सैलून पूरे कर रहा है।
करीब 1,500 वर्ग फुट में फैले इस सैलून में 8 स्टाइलिंग स्टेशन, 2 बार्बरिंग स्टेशन और 4 वॉश स्टेशन बनाए गए हैं। आधुनिक और सुकून देने वाले इंटीरियर, सॉफ्ट लाइटिंग और वेलनेस-आधारित डिज़ाइन ग्राहकों को आरामदायक और प्रीमियम अनुभव देता है।
सैलून में Kérastase रिचुअल प्राइवेट ज़ोन, ग्रूमिंग और नेल स्पेस, साथ ही एडवांस डिवाइस-आधारित स्किन ट्रीटमेंट जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। यहां प्रशिक्षित वरिष्ठ स्टाइलिस्ट सेवाएँ देते हैं और L’Oréal Professionnel, Kérastase, Redken व Dermalogica जैसे ग्लोबल ब्रांड्स के साथ साझेदारी की गई है।
कंपनी के अनुसार, यह नया आउटलेट ग्राहकों को अधिक व्यक्तिगत और अनुभव-आधारित सेवाएँ देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। लॉन्च के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर और शुरुआती अनुभव भी उपलब्ध कराए गए हैं।