Jerai Fitness Limited, जो पिछले 30 सालों से फिटनेस उपकरण बनाने वाली भारतीय कंपनी है, इसने Reebok के साथ एक लंबी साझेदारी की घोषणा की है। इस समझौते के तहत कंपनी भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल में Reebok ब्रांडेड जिम उपकरण बनाएगी और बेचेगी। ये उपकरण 1 अप्रैल 2026 से उपलब्ध होंगे।
यह साझेदारी Jerai Fitness की आधुनिक और ऑटोमेटेड मैन्युफैक्चरिंग तकनीक और Reebok के ग्लोबल ब्रांड अनुभव को साथ लाकर भारत के फिटनेस सेक्टर को नया रूप देने का काम करेगी।
Jerai Fitness के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश राय ने कहा कि कंपनी अपनी आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता के जरिए देश-विदेश की कंपनियों के साथ मिलकर अच्छे प्रोडक्ट बनाएगी, जिससे सभी को फायदा होगा और नई इनोवेशन आएगी।
Reebok के अधिकारी स्टीव रोबैर (Steve Robaire) ने कहा कि यह साझेदारी Reebok के फिटनेस उपकरण बिजनेस को दुनिया भर में बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। भारत एक तेजी से बढ़ता फिटनेस मार्केट है और Jerai Fitness के पास यहां की जरूरतों को समझने और बड़े स्तर पर प्रोडक्ट बनाने की क्षमता है।
इस साझेदारी के तहत कार्डियो मशीन, फ्री वेट्स और होम जिम जैसे कई तरह के उपकरण लॉन्च किए जाएंगे। Jerai Fitness अपने प्रोडक्ट्स की क्वालिटी बनाए रखने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों जैसे ISO 9001, ISO 14001, ISO 45001 और ASTM सर्टिफिकेशन का पालन करती है।
कंपनी को यूरोप के सुरक्षा मानकों के अनुसार भी सर्टिफिकेशन मिला हुआ है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि उसके उपकरण सुरक्षित और भरोसेमंद हैं।
Reebok ब्रांड के ये जिम उपकरण Jerai Fitness की आधुनिक तकनीक से बनाए जाएंगे, जिससे बेहतर गुणवत्ता, सही कीमत और ज्यादा उत्पादन संभव होगा। कंपनी का प्लांट पूरी तरह ऑटोमेटेड है और इसमें कच्चे माल से लेकर तैयार प्रोडक्ट तक की स्टोरेज की अच्छी सुविधा है। वहीं 31 अगस्त 2025 तक कंपनी की सालाना उत्पादन क्षमता 21,000 फिटनेस उपकरण बनाने की है।
ये सभी जिम उपकरण पूरे भारत में Jerai Fitness के शोरूम और उसकी आधिकारिक वेबसाइट्स jeraihomegym.com और jeraifitness.com के जरिए उपलब्ध होंगे।