उपासना कामिनेनी बनीं अपोलो की नई डायरेक्टर

उपासना कामिनेनी बनीं अपोलो की नई डायरेक्टर

उपासना कामिनेनी बनीं अपोलो की नई डायरेक्टर
अपोलो हॉस्पिटल्स ने उपासना कामिनेनी को Director – Projects नियुक्त किया है, उन्हें देशभर में 8,600 करोड़ रुपये के विस्तार की जिम्मेदारी दी गई है।

अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज लिमिटेड ने उपासना कामिनेनी कोनिडेला (Upasana Kamineni Konidela) को Director – Projects नियुक्त किया है। उन्हें कंपनी के देशभर में करीब 8,600 करोड़ रुपये के विस्तार कार्यक्रम की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। इस कार्यक्रम में नए अस्पतालों के निर्माण के साथ मौजूदा अस्पतालों के विस्तार और अपग्रेडेशन को भी शामिल किया गया है।

कंपनी के इस विस्तार कार्यक्रम में ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट्स के तहत नए अस्पताल शुरू किए जाएंगे, जबकि मौजूदा सुविधाओं के विस्तार और अपग्रेडेशन के लिए करीब 1,565 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

नई भूमिका में उपासना कामिनेनी कोनिडेला (Upasana Kamineni Konidela) अपोलो हॉस्पिटल्स की लीडरशिप, क्लिनिकल टीमों और प्रोजेक्ट पार्टनर्स के साथ मिलकर देशभर में अस्पताल परियोजनाओं की योजना और क्रियान्वयन की निगरानी करेंगी। उनकी जिम्मेदारियों में नए अस्पताल विकसित करना, मौजूदा अस्पतालों का विस्तार और अपग्रेडेशन तथा पूरे नेटवर्क में मरीज-केंद्रित डिजाइन मानकों को बनाए रखना शामिल होगा।

कंपनी अस्पतालों में बेहतर साइनेज और ज्यादा प्रभावी क्लिनिकल स्पेस जैसी सुविधाओं पर भी ध्यान देगी। इस विस्तार से अपोलो हॉस्पिटल्स की मौजूदगी दिल्ली एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों में मजबूत होगी। इसके अलावा, कंपनी लखनऊ और वाराणसी जैसे उभरते बाजारों में भी विस्तार करेगी।

उपासना कामिनेनी कोनिडेला (Upasana Kamineni Konidela) को Director – Projects नियुक्त किया है। उन्हें कंपनी के उपासना कामिनेनी कोनिडेला (Upasana Kamineni Konidela) को डायरेक्टर- प्रोजेक्टस (Director – Projects) नियुक्त किया है। उन्हें कंपनी के, अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo Hospitals) के संस्थापक डॉ. प्रताप सी. रेड्डी की पोती हैं। वह इससे पहले अपोलो ग्रुप की CSR गतिविधियों से भी जुड़ी रही हैं। वर्ष 1983 में स्थापित अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo Hospitals) का मुख्यालय चेन्नई में है और कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 में 25,228 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया।

अपनी नियुक्ति पर उपासना कामिनेनी कोनिडेला (Upasana Kamineni Konidela) ने कहा कि उनका लक्ष्य अपने दादा के उस विजन को आगे बढ़ाना है, जिसमें विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं को हर भारतीय की पहुंच में लाने पर जोर दिया गया था।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities